अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक है  और यह कपल बॉलीवुड का  सबसे लोकप्रिय और रोमांटिक कपल माना जाता है| वही इन दिनों बॉलीवुड के बाजीराव यानी कि अभिनेता रणवीर सिंह छोटे पर्दे के  पॉपुलर सीरियल ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) में बतौर होस्ट नजर आ रहे है और इस  शो की शुरुआत हाल ही में बीते 16 अक्टूबर को हुई है|  बता दे बेहद ही धमाकेदार अंदाज में रणवीर सिंह ने अपने टीवी शो के पहले दिन की शुरुआत की है और इस शो में रणवीर सिंह शो के कंटेस्टेंट के साथ  खूब मस्ती करते हुए नजर आए है|

अपने इसी शो के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी  कई बातों का खुलासा किया है और साथ ही रणवीर सिंह ने फैमिली प्लानिंग को लेकर भी कुछ बातों का खुलासा किया है और अपने इस शो के दौरान रणवीर सिंह  ने एक  कंटेस्टेंट से कहा कि,” जैसा कि आप सब जानते हो की  मेरी शादी हो चुकी है और अब 2-3 साल में  हमारे बच्चे भी होंगे और   रणवीर सिंह ने आगे कहा कि आपकी भाभी इतनी प्यारी बच्ची थी ना कि मैं रोज उनकी  चाइल्डहुड तस्वीरें देखता हूं और कहता हूं कि एक ऐसी देदे मुझे बस मेरी पूरी लाइफ सेट हो जाएगी |बता दे रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की तरह ही एक क्यूट बेबी चाहते है और बच्चे के लिए रणवीर सिंह काफी ज्यादा एक्साइटेड भी है |

वही शो के दौरान रणवीर सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने होने वाले बच्चों के नाम की  लिस्ट भी तैयार करनी शुरू कर दी है और उन्होंने कहा कि,” मैं नामों को शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं,अगर आप माइंड न करें तो ये शौर्यवीर सिंह ले लूँ|”आपको बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी रचाई थी और इस कपल की शादी को 3 साल पूरे हो चुके हैं| बता दे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बेहद ही   बेहद ही ग्रैंड तरीके से संपन्न हुई थी और इस कपल ने सात समंदर पार इटली के केमो लेक पर  बहुत ही आलीशान तरीके से शादी रचाई थी| इनकी शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी|

वही शादी के कुछ वक्त के बाद ही दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी लेकिन ये खबरे महज एक अफवाह थी और अब  देखना यह है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने फैन्स को  खुशखबरी कब सुनाते हैं| फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही अपने-अपने काम में व्यस्त है और बात करें रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की दो रणबीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं जो कि दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी और इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे| इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सर्कस में भी नजर आने वाले हैं |फिल्म “सूर्यवंशी” और ‘जयेशभाई जोरदार’ का नाम भी रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों के लिस्ट में शामिल है|

By Anisha