साउथ इंडियन फिल्मों की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| वर्तमान समय में रश्मिका मंदाना ना सिर्फ एक अभिनेत्री बल्कि नेशनल क्रश के रूप में भी जानी जाती है| रश्मिका मंदाना ने साउथ की कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में अपनी जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता है और वह लंबे समय से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री पर राज कर रही है|

रश्मिका मंदाना का नाम मौजूदा समय में इंडस्ट्री की सबसे सफल और सबसे महंगी अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो चुका है और इनकी देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है| रश्मिका मंदाना अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरत अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है| आपको बता दें करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका मंदाना का भी एक क्रश है और आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको उस ड्रीम बॉय के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर रश्मिका मंदाना फिदा है और अपने इस क्रश के बारे में रश्मिका मंदाना ने खुद अपनी फिल्म पुष्पा के प्रमोशन के दौरान बताया था |

आपको बता दें रश्मिका मंदाना के दिल पर साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थालापति विजय (Thalapathy Vijay) राज करते हैं और खुद रश्मिका मंदाना ने इस बात का खुलासा अपनी फिल्म पुष्पा के प्रमोशन के दौरान किया था| रश्मिका मंदाना ने बताया था कि अभिनेता विजय को वह अपना क्रश मानती है और उनका यह सपना है कि वह विजय के साथ फिल्मी पर्दे पर काम करें |

बताते चलें रश्मिका मंदाना के रियल लाइफ हीरो साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा है और विजय के साथ रश्मिका मंदाना साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी है और इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती है| आपको बता दें रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा के साथ हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में भी देखा गया था| वही रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा जल्द ही बॉलीवुड में भी एक साथ दे दियो करने जा रहे हैं|

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह हमेशा ही अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर करके उनका दिल जीत लेती है| रश्मिका मंदाना ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर बहुत ही कम समय में अभिनय की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और आज रश्मिका मंदाना साउथ इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है| रश्मिका मंदाना ने फिल्म सुल्तान से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद इन्होंने गीता गोविंदम, भीष्म, और पुष्पा द राइज जैसी दमदार और सुपरहिट फिल्मों में अपनी जबरदस्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है|

साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर अपने हुस्न और अदाकारी का जादू बिखेरने के बाद रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं और इनकी बॉलीवुड फिल्म मिशन मजनू जल्दी रिलीज होने वाली है| रश्मिका मंदाना की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है और इस फिल्म को लेकर इनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है|

By Anisha