टेलीविजन इंडस्ट्री में   बहुत से ऐसे टीवी सीरियल है जोकि दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित होते हैं और इन्हें टीवी शोज में से एक है स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी का सबसे पॉपुलर और चर्चित सीरियल यह ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ जोकि लंबे समय से दर्शकों का  भरपूर मनोरंजन  कर रहा है|

बनते बिगड़ते रिश्तो पर आधारित टीवी शो यह रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है  और वही  इस शो में नजर आने वाले सभी किरदार भी अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने में कामयाब हो चुके हैं और आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको टीवी सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में  नजर आने वाले कुछ कलाकारों के रियल लाइफ पार्टनर के  बारे में आपको बताने जा रहे हैं

पूजा जोशी

सीरियल ‘ये  रिश्ता क्या कहलाता है’ में वर्षा माहेश्वरी का लोकप्रिय किरदार टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पूजा जोशी ने  निभाया था और अपने बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से पूजा ने हर किसी का दिल जीत लिया था| बात करें पूजा जोशी के रियल लाइफ पार्टनर की तो इनके पति का नाम मनीष अरोड़ा है जोकि एक बिजनेसमैन है| वही पूजा जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह आए दिन अपनी और अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती है|

क्षिती जोग

सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में क्षिति जोग  देवयानी सिंघानिया के किरदार में नजर आती हैं और  अभिनेत्री क्षिति जोग  साल 2014 से इस शो से जुड़ी हुई है और उन्हें इसी शो के बदौलत काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई है| अभिनेत्री क्षिति जोग के  पति का नाम हेमंत धोमे है जो की  मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं|

शिरीन सेवानी

ये रिश्ता क्या कहलाता हैं शो में  जसमीत कौर माहेश्वरी का किरदार निभाती है  टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिरीन सेवानी | शिरीन सेवानी के  रियल लाइफ पार्टनर की बात करें तो इनके पति का नाम उदयन सचान है जोकि  पेशे से एक पायलट हैं और एयर इंडिया में कार्यरत हैं| बता दे शिरीन के पति का अभिनय की दुनिया से कोई लेना देना नहीं है  |

मोहिना सिंह

सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति का प्रसिद्ध  किरदार टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह ने निभाया था और वही लंबे समय से  मोहिना सिंह इस शो से दूर है| बता दे मोहिना सिंह ने सुयश रावत के साथ शादी रचाई है और शादी के बाद ही मोहिना ने इस शो को अलविदा कह दिया था| मोहिना भले ही इस शो का हिस्सा नहीं है परंतु आज भी उन्हें उनके कीर्ति के किरदार के लिए लोग याद करते हैं|

सचिन त्यागी

इस सीरियल में मनीष गोयंका के किरदार में  टीवी एक्टर सचिन त्यागी नजर आते हैं और वही सचिन त्यागी के रियल लाइफ पार्टनर की बात करें तो इनकी पत्नी का नाम रक्षंदा खान है | रक्षंदा खान  टीवी की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी है|

पारुल चौहान

शो में  स्वर्ण मनीष गोयंका की भूमिका में टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान नजर आई थी और पारुल चौहान के पति का नाम चिराग ठक्कर है जो की  टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रह चुके हैं|

चारु असोपा

सीरियल में स्नेहा का किरदार टीवी एक्ट्रेस चारू आसोपा ने निभाया है और चारू आसोपा के पति का नाम राजीव सेन है| आपको बता दें चारू आसोपा के पति राजीव सेन बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई हैं और चारू आसोपा सुष्मिता सेन की भाभी है|

पंखुड़ि अवस्थी

शो में  वेदिका का किरदार टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने  निभाया था और पंखुड़ी अवस्थी के पति का नाम गौतम रोडे है जोकि टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है|

विशाल ढींगरा

सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक की भूमिका टीवी एक्टर विशाल ढींगरा निभा रहे हैं और  विशाल की रियल लाइफ पत्नी का नाम अदिति है|

अली हसन

सीरियल में अखिलेश गोयंका की भूमिका टीवी एक्टर अली हसन निभा रहे हैं और इनकी पत्नी का नाम सबा है|

लता सभरवाल

सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की मां राजश्री का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री लता सभरवाल के पति का नाम संजीव सेठ है और वही संजीव सेठ ने सीरियल में भी लता सभरवाल के पति का किरदार निभाया था और इन दोनों ने असल जिंदगी में भी एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया है|

By Anisha