बॉलीवुड कपल को कपल को भी फैंस उसी तरह प्यार करते हैं जैसा कि वे अपने किसी रिश्तेदार या सगे संबधी को करते हैं। अपने पसंदीदा कपल की हर हरकत पर वे नजर रखते हैं। उनके फोटोज और उनके रिश्ते से जुड़ी हर खबर को जानना पसंद करते हैं। ऐसे में जब उनके फेवरेट कपल की शादी की खबरें हो तो वे और भी ज्यादा एक्साइटेट हो जाते हैं।

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और बॉलीवुड एक्टर अली फजल की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। फैंस अपने पसंदीदा इस कपल की शादी को लेकर बेहद ही एक्साइटेड हैं। खबरों की माने ते अली और ऋचा की शादी को अब एक महीना भी नहीं बचा हैं। बॉलीवुड कपल ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया हैं।

6 अक्टूबर को करेंगे शादी

कपल ने बताया हैं कि वे 6 अक्टूबर को शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में सितंबर के आखिर में ही शुरु हो जाएगी। आपको बता दें कि दोनों ही कई साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने काफी ओपन भी हैं। एक महीने से भी कम समय अब दोनों की शादी में बचा हैं। ऐसे में फैंस इनकी शादी की ज्यादा से ज्यादा खबरों को जानना चाहते हैं।

फैंस भी जानना चाहते हैं कि दोनों ने अपनी शादी के लिए क्या वेन्यू रखा है। अब तक मिली खबरों के मुताबिक ऋचा और अली 6 अक्टूबर 2022 को शादी करेंगे और 7 अक्टूबर, 2022 को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखेंगे। आपको बता दें कि एक्टर ने अपनी शादी के लिए मुंबई को ही चुना हैं। ऋचा और अली की शादी तो अक्टूबर के पहले हफ्ते में है।

दिल्ली में होंगे प्री वेडिंग फंक्शन

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक ऋचा और अली की शादी से पहले की रस्में दिल्ली में होगी। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के पास एक रॉयल हेरिटेज फोर्ट को बुक कर लिया हैं। तीन दिन प्री वेडिंग फंक्शन यहीं चलेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर को ये फंक्शन्स खत्म हो जाएंगे जिसके बाद सभी लोग शादी के लिए मुंबई आ जाएंगे।

 

By Rubi