आईपीएल 2021 के दुसरे सीजन का  धमाकेदार आगाज हो चुका है   और वही इस सीजन का  पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच संपन्न हुआ  जिसमें  मुंबई इंडियन को  चेन्नई सुपर किंग से हार का सामना करना पड़ा और इस बार क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर है   और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी  आईपीएल के  मुंबई इंडियंस के टीम का हिस्सा बने हैं और इन दिनों मुंबई इंडियंस टीम के साथ सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ  अबू धाबी में है और बेटे के साथ सचिन तेंदुलकर भी  इन दिनों जमकर मस्ती कर रहे हैं|

इसी बीच सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ समुंदर के किनारे चिल  करते हुए नजर आ रहे हैं  और वही इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और बाप बेटे की इस जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं| आपको बता दें  बीते  मंगलवार को सचिन तेंदुलकर ने  अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर  2 तस्वीरें साझा की थी और यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है और  फैन्स से लेकर  सेलिब्रिटी तक सचिन तेंदुलकर के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं  और इन तस्वीरों को जमकर शेयर किया जा रहा है|

बता दे सचिन तेंदुलकर ने समुंदर किनारे अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ चिल  करते हुए 2 तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों के साथ सचिन तेंदुलकर ने यह कैप्शन लिखा है कि  ‘मेरे सन-शाइन के साथ.’ बता दे  इन दोनों की तस्वीर में सीनियर तेंदुलकर और जूनियर तेंदुलकर दोनों ही बेहद कुल अंदाज में नजर आ रहे हैं और  इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर ने जहां येलो कलर की टीशर्ट और ब्लैक कलर की कैप में नजर आ रहे हैं तो वही अर्जुन तेंदुलकर ने  रेड कलर की स्लीवलैस  टी-शर्ट पहनी हुई है और  इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं|

सचिन तेंदुलकर के इस पोस्ट पर अब तक बहुत सारे फैन्स अपना  रिएक्शन दे चुके हैं और वही सचिन तेंदुलकर की सबसे जिगरी दोस्त इंडियन क्रिकेट टीम के जाने-माने खिलाड़ी विनोद कांबली ने  सचिन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह.’ | बता दे सचिन तेंदुलकर के इस पोस्ट पर अब तक ढेरों लाइक्स  और कमेंट आ चुके हैं और  सचिन की  उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है|

गौरतलब है कि आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख के  बेस प्राइस पर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल किया है हालांकि अभी तक अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिला है| आपको बता दें अर्जुन तेंदुलकर  एक लेफ्ट हैंड बल्लेबाज है और इसके अलावा एक बेहतरीन फील्डर और गेंदबाज भी हैं |वही  क्रिकेट  से संन्यास लेने से पहले सचिन तेंदुलकर भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं  और सचिन ने  साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आखिरी मैच खेला था |

By Anisha