जोक्स की दुनिया में आप सबका एक बार फिर से स्वागत है और जैसा की हम जानते है की खुश रहना हमारे सेहत के लिए कितना जरूरी होता है और जब हम खुश रहते है तो हमारे जीवन की आधी समस्या खुद ही दूर हो जाती है और ऐसे में हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

एक दिन संता के देर से काम पहुँचने पर मेनेजर बोला, “लेट क्यों हो गए ?“
संता, “बस स्टॉप पर एक आदमी का सौ का नोट खो गया था, इस वजह से देर हो गई।“
मेनेजर, “अच्छा! तो तुम नोट ढूँढने में उसकी मदद कर रहे थे?“
संता – “नहीं सर! दरअसल मैं उस नोट के ऊपर खड़ा था”

एक बार चंपकलाल अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले। रास्ते में एक ज्योतिषी को देखकर उसकी पत्नी वहीं बैठ गईं।
“तो आप अपने पति का भविष्य जानना चाहती हैं?” ज्योतिषी ने पूछा।
“जी नहीं! उनका भविष्य तो मेरे हाथों में है।
मैं तो उनका भूतकाल जानना चाहती हूँ!”

एक पति-पत्नी शहर के जाने-माने डैंटिस्ट के पास पहुंचे।
पत्नी ने कहा, “डॉक्टर साहब दांत निकलवाना हैं।
जरा जल्दी में हूं। इसलिए बिना किसी पेन किलर का प्रयोग किए दांत को जल्द से जल्द उखाड़ डालिए।”
डैंटिस्ट, “अरे वाह! आप तो बहुत बहादुर महिला हैं, दिखाइये तो जरा, कौन सा दांत निकलवाना है।”
पत्नी ने पास बैठे पति से कहा, “ऐ जी जरा मुंह खोलो और डॉक्टर साहब को दांत दिखाओ।”

एक बार पति-पत्नी में झगडा हो रहा था , जब झगडा बहुत ही बढ गया |
पति ने क्रोध को काबू में रखते हुए कहा- अब तुम एक शब्द भी मत बोलना
वरना मेरे अंदर जो पशु बैठा हैं वह जाग जाएगा |
पत्नी बोली – जागने दो तुम्हारे अंदर के पशु को , भला चूहे से भी कोई डरता हैं |

पत्नी: अजी सुनते हो?
उपर से वह बैग उतार देना!
मेरा हाथ कुछ छोटा पड़ रहा है..
पति: तो जबान से Try कर ले….
पति ICU में है….

बच्चा: पिताजी कोई बाहर दरवाजे पर आया है.
पिता जी: कौन है?
बच्चा: जी कोई मूंछ वाला है…
पिताजी: कह दो नहीं चाहिए.

पति जैसे ही ऑफिस से घर वापस लौटा….
पत्नी- कैसे हो मेरी जान….?पति अपनी डायरी खोल कर देखने लगा….
पत्नी- मेरी तरफ देखो ना….डायरी में क्या देख रहे हो जान….?
पति- देख रहा हूं जब पिछली बार….
“जान” बोला था तो कितना खर्चा हुआ था….!!

 

शादी के बाद सोनम सहेली से मिली….!
सहेली- क्या बात है….शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो….?
सोनम- क्या बताऊं यार….
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है और….
ना करूं तो कमबख्त सास फूल जाती है….!!

 

कुछ कॉलेज की लड़कियों ने….
कॉलेज प्रशासन के खिलाफ स्ट्राइक रख दी….!
लड़के भी उनका साथ देने लगे…..!लड़कियां बोलीं- हमारी मांगे….
पीछे से लड़के बोले- सिंदूर से भरो…..!
फिर लड़की बोलीं- जो हमसे टकराएगा….लड़के बोले- पतिदेव कहलाएगा….!

पत्नी- तुम दिन भर दूसरी महिलाओं को देखते रहते हो…..?
पति- अरे…. भगवान…. नहीं…. ऐसा नहीं है….!
पत्नी- जानते हो….?? गधा कभी अपनी वाली के….
अलावा दूसरी की तरफ नहीं देखता….
पति- तभी तो उसको गधा कहते हैं..!

 

By Anisha