भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव आज लाखों दिलों पर राज करते हैं और आज उनके चाहने वाले यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि भारत के अन्य हिस्सों में भी मौजूद हैं| खेसारी लाल यादव की बात करें तो इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म जगत में सबसे पहले एक सिंगर के रूप में की थी, और इन्हें एक सिंगर के रूप में गजब की लोकप्रियता हासिल हुई थी और दर्शकों का काफी प्यार मिला था| इसके बाद धीरे-धीरे खेसारी लाल यादव ने एक अभिनेता के रूप में भोजपुरी फिल्म जगत में खुद को स्थापित किया और आज इनकी गिनती भोजपुरी फिल्म जगत के टॉप अभिनेताओं में की जाती है|

खेसारी लाल यादव आज फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपने शानदार गानों के लिए भी जाने जाते हैं और यही कारण है कि आज फिल्मी गानों के अलावा भी इनके नाम कई दमदार एल्बम्स मौजूद हैं| लेकिन अपनी एक एल्बम को लेकर खेसारी लाल यादव काफी विवादों में भी रह चुके हैं, और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको खेसारी लाल यादव की एक ऐसी एल्बम के बारे में बताने जा रहे हैं|

दरअसल खेसारी लाल की एक एल्बम बोल बम रिलीज हुई थी, जिसमें इन्होंने सानिया मिर्जा के नाम पर भी एक गाना बनाया था| पर इस गाने की बढ़ती लोकप्रियता के साथ साथ खेसारी लाल यादव की दिक्कतें भी थोड़ी बढ़ गई|दरअसल खेसारी लाल यादव इस गाने में अपने लिरिक्स के चलते विवादों में फंस गए थे क्योंकि उनके गाने के बोल कुछ ऐसे थे ‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी’। इस गाने की इन लाइंस पर पहले विवादों की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे यह मामला काफी अधिक बढ़ गया और बाद में खेसारी लाल यादव को जेल की हवा भी खानी पड़ी|

ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे भारत की फेमस टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने खेसारी लाल यादव पर मानहानि का केस दर्ज करा दिया था क्योंकि गाने में उन्हें इन लाइंस को गाते हुए सुना गया था| इसके बाद खेसारी लाल यादव को अरेस्ट कर लिया गया था और उन्हें कुछ दिन तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था|जानकारी के लिए बता दें, इस बात का खुलासा खुद खेसारी लाल यादव ने एक रियलिटी शो यारों की बारात में किया था जहां पर उनके साथ सानिया मिर्जा भी नजर आई थी| रियलिटी शो के दौरान सानिया मिर्जा को भी खेसारी लाल यादव के साथ ‘सानिया दूल्हा खोजले पाकिस्तानी’ के गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए डांस करते भी देखा गया था|

खेसारी लाल यादव के बात करें तो, आज उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर गजब की सफलता हासिल कर ली है| लेकिन अगर इन के शुरुआती दिनों की बात करें तो, खेसारी लाल यादव ने जिस मुकाम को हासिल किया है उसके बारे में एक वक्त इनके लिए सोचना भी काफी मुश्किल था|ऐसा इसलिए क्योंकि अपने संघर्ष के दिनों में खेसारी लाल यादव लिट्टी चोखा बेचकर अपनी जीविका चलाने के लिए पैसे कमाया करते थे और उन्हीं दिनों इनकी शादी भी हो चुकी थी|

By Anisha