जोक्स की दुनिया में आप सबका एक बार फिर से स्वागत है और आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

एक भक्त की तपस्या से खुश होकर प्रभु बोले- बोल बच्चा क्या चाहिय
भक्त बोला- प्रभु धरती से आसमान तक सडक बना दो…
प्रभु- मुश्किल है, कोई और वर मांगो…!
भक्त- प्रभु पत्नियों को समझदार, सुशील और शांत बना दो
प्रभु- सडक सिंगल बनाउ या डबल…

पति-पत्नी विदेश घूमने जा रहे थे…
पत्नी – अगर मैं वहां खो गई, तो आप मुझे कैसे ढूंढोगे?
पति – मैं सभी रास्तों पर गुमशुदगी के पोस्टर लगा दूंगा..
पत्नी – वाह जानू, क्या लिखोगे पोस्टर में?
पति – जिसको भी मिली, उसी की..

 

पप्पू – बाबाजी, विश्वास और अंधविश्वास में क्या फर्क है?
बाबा – जिसने दारू दी, वह नमकीन भी देगा, ये है विश्वास…
लेकिन, जिसने नमकीन दी, वह दारू भी देगा,
ये है अंधविश्वास..
पप्पू बेहोश…

 

पत्नी – ये तुम हर रोज ऊपर हवा में
पत्थर क्यों मारते हो.?
पति ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया-
कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है..

 

पप्पू – आज सुबह-सुबह गर्लफ्रेंड को घरवालों से मिलवाया…
दोस्त – फिर क्या हुआ?
पप्पू – सबको पसंद आई…
सिर्फ बीवी को छोड़कर..
दोस्त का चकराया दिमाग…

लड़की- सुनो ना…. लड़का- सुनाओ ना जान….
लड़की- नहीं, कुछ ज़रूरी बात बोलनी थी…..लड़का- बोलो ना डियर…..
लड़की- मुझे सब के सामने कहने में शर्म आती है. लड़का- ऐसा भी क्या शर्माना है कह दो ना….
लड़की- कान पास लाओ कान में बोलूँगी..लड़का- OK….
लड़की- तुम्हारी पैंट पीछे से फटी हुई है

विकास- यार तु अपनी पत्नी को किस नाम से बुलाता है…?
गोपाल- गूगल डार्लिंग बोलता हूँ
विकास- ये किस तरह का नाम हु?
गोपाल- क्या करूं यार….
सवाल एक करता हूं और जवाब हज़ारो मिल जाते हैं…

पत्नी – मैं अपने पुराने कपड़े किसी को दान कर दूं क्या?
पति – नहीं फेंक दे, क्या दान करना…?
पत्नी – नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे।
पति – तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी?

नौकर – मैडम घर में मेहमान आए हैं,
शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं?
मैडम – अरे डरता क्यों है,
न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है,
डाल दे दो बूंद

मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा
मरीज- क्यूंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि आपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन
और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन

पत्नी – आजकल तुम घर जल्दी आ जाया करो,
हमारे मोहल्ले में बहुत चोरियां होने लगी हैं!
पति – अब क्या चोरी हो गया?
पत्नी – वहीं तौलिया जो हम शिमला के होटल से
चोरी करके लाये थे..

घर जमाई – आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास – ऐसा क्यों?
घर जमाई – मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं..

कुछ लोग धन के नाम पर लड़ते हैं…
कुछ धर्म के नाम पर… तो कुछ
जाति के नाम पर लड़ते हैं…
सिर्फ पति-पत्नी ही हैं जो
नि:स्वार्थ भाव से बेवजह लड़ते हैं..

By Akash