बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर ही काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में नजर आते हैं| और इसकी सबसे बड़ी वजह अभिनेता की लोकप्रियता है जो के आज काफी अधिक बढ़ चुकी है| एक तरफ अपने फ़िल्मी करियर में जहाँ शाहिद एक से बढकर एक फ़िल्में दे रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ ये पत्नी मीरा और बच्चों के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं| शाहिद अपने नीजी जीवन से अब काफी अधिक संतुष्ट और खुश है और अक्सर ये सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिये अपनी खुशियाँ ज़ाहिर करते रहते हैं|

बात करें अगर मीरा राजपुत और शाहिद कपूर की शादी की तो अपने माँ पापा की पसंद की मीरा से शाहिद नें अरेंज मैरेज की थी| पर यह बात भी किसी से छिपी नही है के शाहिद का नाम किन किन अभिनेत्रियों संग जुड़ चूका है| करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे नामी अभिनेत्रियों संग शाहिद का नाम जुड़ चूका था पर रिश्ते में कामयाबी न मिलने के बाद इन्होने रिलेशनशिप में न आने का फैसला लिया और आखिरकार अरेंज मैरेज की|

बता दे के अभी हाल ही में शाहिद पत्नी मीरा संग एक चैट शो में नजर आये थे और इस शो में उन्होंने अपने लव फेलियर्स के बारे में बात की थी| यहाँ शाहिद नें बताया था के शादी से पहले ये दो दो बार प्यार में पड़े थे| और खासतौर पर इनका इशारा केवल करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की तरफ था| और आगे शाहिद नें बताया था के इनमे एक गर्लफ्रेंड नें उनके संग बेवफाई भी की थी|

शाहिद और करीना की नजदीकियां काफी अधिक बढ़ गयी थी पर जब इन दोनों की फिल्म जब वी मेट आई तो इसके सेट पर इन दोनों में अनबन हो गयी जिसके बाद इनके रिश्ते पर भी इसका गहरा असर पड़ा और ये दोनों अलग हो गये| और बात इतनी बिगड़ी के फिल्म टशन में करीना सैफ अली खान संग नजर आई और यही से वो सैफ की हो गयी| जिसके बाद साल 2010 में शाहिद प्रियंका चोपड़ा के नजदीक आये|

शाहिद और प्रियंका का रिलेशनशिप फिल्म कमीने के सेट पर शुरू हुआ और इस बात को शाहिद नें भी पब्लिक कर दिया था के वो प्रियंका को डेट कर रहे हैं| इसके बाद तकरीबन 2 सालों तक शाहिद और प्रियंका लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे| इसके बाद जब सबकुछ काफी सही चल रहा था तब एक मशहूर सुपरस्टार संग प्रियंका नें फिल्म साइन कर दी|

जिसके बाद मीडिया में शाहिद की नही बल्कि उस सुपरस्टार संग प्रियंका की खबरें नजर आने लगी और इसी के साथ धीरे धीरे इनका रिश्ता भी खत्म हो गया| इसके बाद भी प्रियंका संग शाहिद नें एक फिल्म की पर इन दोनों में दूरिय्तन इतनी अधिक हो चुकी थी के यह फिल्म भी इन दोनों को करीब न ला पाई|अब शाहिद नें अपने इंटरव्यू में करीना और प्रियंका इन दोनों में से किस को बेवफा का करार दिया यह बात शाहिद को ही पता है| हालाँकि शाहिद की कहें तो इन दोनों ही रिश्तों में ये नाकाम रहे|

By Akash