बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बात करें तो बीते वक्त में बीते वक्त में बैठे आर्यन खान को लेकर इन्हें काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में देखा गया था| दरअसल आर्यन खान को बीते वक्त में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद शाहरुख खान दिन रात एक कर के अपने बेटे को जेल से बाहर लाने में लगे हुए थे| इस दौरान शाहरुख खान को काफी उतार-चढ़ाव भरे दिन देखने पड़े| हालांकि अब आर्यन खान की रिहाई हो चुकी है और अब वह घर भी पहुंच चुके हैं|

आज 2 नवंबर की तारीख को शाहरुख खान ने अपना 56 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है खास मौके पर शाहरुख खान के लाखों फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| शाहरुख खान के आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चाहने वाले मौजूद हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान को उनके फैंस ने जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी हैं|

वायरल हो रही है यह तस्वीर

वही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक तस्वीर भी इन दिनों काफी वायरल हो रही है जिसके बारे में आज हम इस पोस्ट में बात करने जा रहे हैं| बात करें अगर इस तस्वीर की तो यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है जिसमे शाहरुख़ खान को हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है और इसमें उनके साथ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी नजर आ रही है| लेकिन यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है के तस्वीर में मुनमुन दत्ता एक नर्स की यूनिफार्म में नजर आ रही है|

ऐसे में फैंस शाहरुख खान को हॉस्पिटल बेड पर देखते हुए ऐसे अंदाजा लगा रहे हैं के उन्हें कुछ हुआ है जिस वजह से अस्पताल में एडमिट हुए हैं| लेकिन हम आपको बता दें शाहरुख खान और मुनमुन दत्ता की ये तस्वीरें एक पेन के विज्ञापन की है जिसमें ऐसा दिखाया गया था कि शाहरुख खान की पैर की हड्डी टूट जाती है और इसके बाद वह अस्पताल आते हैं जहां उनके पैरों पर प्लास्टर चढ़ाया जाता है| इस दौरान मुनमुन दत्ता उसी प्लास्टर पर अपनी पेन से साइन करती हैं|

जानकारी के लिए बता दें, रियल लाइफ में भी शाहरुख खान और मुनमुन दत्ता भी काफी अच्छी फ्रेंडशिप है जिस वजह से अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए शाहरुख खान का ही बार तारक मेहता शो पर भी देखे जा चुके हैं और उन्हें ऐसा करना काफी पसंद भी है|

काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं मुनमुन दत्ता

वहीं अगर मुनमुन दत्ता की बात करें तो वह भी आज टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस बन चुकी हैं जिन्हें मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के किरदार में देखा जाता है| इनके इस किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और अपने इस किरदार से इन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है|

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी मुनमुन दत्ता काफी एक्टिव रहती हैं जहां इन्हें अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करते देखा जाता है| आज मुनमुन दत्ता के सोशल मीडिया पर भी लाखों के गिनती में चाहने वाले मौजूद हैं|

By Akash