भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज देश में अपनी एक तगड़ी पहचान बना चुकी हैं जिस वजह से आज उनके चाहने वालों की संख्या भी लाखों में पहुंच चुकी है| सानिया मिर्जा अब अपने कैरियर और खेल से जुड़ी खबरों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में रहती हैं| और इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है जहां अक्सर ही इन्हें अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते देखा जाता है|

ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम सानिया मिर्जा की एक ऐसी पोस्ट के बारे में बात करने जा रहे हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है| सानिया मिर्जा ने बीती 31 अक्टूबर की तारीख को अपने लाडले बेटे इजहान मिर्जा मलिक का तीसरा जन्मदिन मनाया है जिस की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी|

इस तस्वीर में सानिया मिर्जा के बेटे इजहान अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें उनके साथ पिता शोएब भी नजर आ रहे हैं| वही इस तस्वीर में इजहान के साथ मां सानिया मिर्जा भी पीछे खड़ी हुई नजर आ रही है| सानिया मिर्जा के बेटे इजहान हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी बहुत क्यूट और प्यारे लग रहे हैं|

इन तस्वीरों को सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया है जिनमे सान्या के बेटे इझान एक ग्रे टीशर्ट में नजर आ रहे हैं| वहीँ बात करें अगर सानिया मिर्जा की तो उन्हें एक क्रीम कलर की टीशर्ट पहने हुए देखा जा सकता है| और अगर बात करें इनके पति शोएब मलिक की तो उन्हें तस्वीरों में एक लाल टीशर्ट पहने देखा गया था|

इन्हें शेयर करते हुए कैप्शन में सानिया ने लिखा है- ‘मेरी पूरी दुनिया को जन्मदिन की बधाई।’ सानिया मिर्जा ने आगे ऐसा लिखा है के आज से 3 साल पहले उन्होंने बेटे इजहान की मां के रूप में पुनर्जन्म लिया था और वह अपने जीवन को अपने बेटे के बिना याद भी नहीं कर सकती| वह अपने बेटे से बहुत प्यार करती हैं| आगे उन्होंने अपने बेटे को उन्हें और उनके पति को माता-पिता चुनने के लिए धन्यवाद दिया है|

सानिया मिर्जा के बेटे इजहान का जन्म 31 अक्टूबर, 2018 को हुआ था और आज उनके बेटे पूरे 3 सालों के हो चुके हैं| सानिया के बेटे इजहान भी आज अपने क्यूट लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है सानिया मिर्जा के फैंस के साथ-साथ कई अन्य यूजर्स भी इनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं| वही अगर सानिया मिर्जा की बात करें तो इन्होंने बीते साल 2010 में शोएब मलिक संग शादी रचाई थी| जैसा कि हम सभी जानते हैं शोएब मलिक के पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं इसलिए उनके साथ शादी के रिश्ते में बंधने के बाद सानिया मिर्जा को काफी ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था|

हालांकि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते पर इस सब का कोई अधिक असर नहीं पड़ा और आज भी यह दोनों एक दूसरे के साथ मजबूत कपल्स की तरह खड़े नजर आते हैं|

By Akash