आज अगर हिंदी फिल्म जगत के कुछ सबसे नामी गिरामी और प्रतिष्ठित  परिवारों की बात करें तो, इस सूची में हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद लोकप्रिय कपूर खानदान का नाम सबसे ऊपर नजर आता है| हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे कामयाब और बेहतरीन सितारे मौजूद है, जो कि असल जिंदगी में कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं| और इसी वजह से आज कपूर खानदान के तमाम स्टार किड्स भी काफी पॉपुलर है, और इनकी लोकप्रियता भी किसी फेमस सेलिब्रिटी से कम नहीं है|

ऐसे में अपनी आज की पोस्ट में हम बॉलीवुड की एक ऐसी ही स्टार्किड के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि कोई और नहीं बल्कि, अपने दौर के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर है| शनाया कपूर की बात करें तो, आज उनकी गिनती कपूर खानदान के कुछ ऐसे स्टार किड्स में की जाती है, जो बेहद पॉपुलर होने के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं|

ऐसे में इन दिनों एक बार फिर से शनाया कपूर अपने शेयर की गई कुछ तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं|

दरअसल, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने एक ब्रांड न्यू कार की खरीदारी की है, और अपनी इसी नई चमचमाती कार के साथ शनाया कपूर ने कई तस्वीरें भी क्लिक कराई है” और इन्ही के जरिये उन्होंने अपने फैंस के साथ यह अपडेट शेयर की है| तस्वीरों में शनाया कपूर अपनी नई कार के साथ काफी खूबसूरत और शानदार अंदाज में पोज देती हुई नजर आई हैं|

ऐसे में अब शनाया कपूर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसके साथ साथ शनाया कपूर को नई कार के लिए शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं| शनाया कपूर तस्वीरों में अपनी नई कार के साथ बेहद खुश और एक्साइटिड नजर आ रही हैं|

शनाया कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें अपने पिता संजय कपूर और माँ महीप कपूर के साथ देखा जा सकता है| इस दौरान शनाया कपूर को एक कंपलीट वाइट लुक में देखा जा सकता है| तस्वीरों में शनाया कपूर खुले बालों के साथ एक बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है, जिस वजह से फैंस उनके लुक्स की भी जमकर तारीफे करते नजर आ रहे हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें, शनाया कपूर ने एक बेहद ही लग्जरियस और शानदार ऑडी Q7 कार खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपयों के करीब बताई जा रही है|

वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में शनाया कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में शनाया कपूर बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म बेधड़क में नजर आने वाली है, जिसका डायरेक्शन और प्रोडक्शन करण जौहर कर रहे हैं|

By Akash