सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहा शो 4 टैंक इंडिया इन दिनों काफी अधिक खबर और सुर्खियों में छाया हुआ है| इस शो की बात करें तो, इसमें फिल्म ‘3 इडियट्स’ में राजू की माँ के किरदार में नजर आई अभिनेता विनीता सिंह बतौर जज नजर आ रही हैं| विनीता सिंह की बात करें तो, वो रियल लाइफ में शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ होने के साथ-साथ कंपनी की को-फाउंडर भी है, जिन्हें इन दिनों शर्क टैंक इंडिया टीवी शो में तमाम बिजनेस आइडियाज को जज करते हुए देखा जा रहा है|

पर अब विनीता सिंह ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट के जरिए शेयर किया है, एक बेहद ही मजेदार अंदाज नजर आ रहा है| दरअसल, साल 2009 में आई अपनी फिल्म थ्री ईडियट्स एक सीन को उन्होंने रीक्रिएट किया है, जिसमें उन्हें अपनी फिल्म के किरदार की नकल करते हुए देखा गया है| इसे देखने के बाद तमाम यूजर्स और उनके फैंस इस पर अपनी तरह तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं|

विनीता सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत सबसे पहले एक ऑफिस स्टाफ के साथ होती है, जिसे वीडियो में सबसे पहले मोबाइल स्क्रीन को स्क्रोल करते हुए दिखाया गया है, और उसी दौरान उसकी नजर एक मेंबर पड़ती है, जिसे विनीता सिंह के ऊपर बनाया गया है| इसके बाद बजट के बारे में बात करने के लिए वह ऑफिस स्टाफ उनके केबिन की तरफ जाता है, जहां अगली सीन में विनीता सिंह को अपने केबिन में देखा जाता है|


स्क्रीन को ब्लैक एंड वाइट में रखा गया है, विनीता सिंह को फिल्म 3 ईडियट्स में अपने निभाए गए राजू की मां के किरदार की तरह ही ड्रेस अप हुए देखा जा सकता है| विनीता सिंह को इस वीडियो में आगे अपने ही फिल्म थ्री ईडियट्स के डायलॉग को दोहराते हुए देखा गया है, जिसमें वह कहती हैं- पैसे क्या पेड़ पे उगते हैं, तुम्हें पता है भिंडी बारह रुपये किलो हो गई है, और पनीर तो सोने के दाम पर बिक रहा है, ऐसे ही महंगाई बढ़ गई है, ऊपर से तुम्हारी ऐसी ऐसी मांगे हम खाएंगे क्या।

इसके बाद वीडियो में आगे कर्मचारी को कंफ्यूज होता हुआ दिखाया गया है, जिसके बाद वह वापस आकर अपनी जगह पर बैठ जाता है| इसके बाद भी नहीं था जब अपने केबिन से वापस बाहर निकल कर आती हैं, तो वह अपने नॉर्मल कपड़ों में होती हैं, और इस वीडियो के एंडिंग में फिल्म 3 इडियट का ही फेमस डायलॉग ऑल इज वेल बोला गया है|

विनीता सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक काफी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद करने के साथ-साथ इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी नजर आ रहे हैं| और इसके साथ साथ फैंस को इस वीडियो को काफी ज्यादा शेयर करते हुए भी देखा जा रहा है, जिस वजह से इस वीडियो पर काफी कम समय में ही लाखों व्यू जा चुके हैं|

जानकारी के लिए बता दें, शार्क टैंक इंडिया एक ऐसा शो है, जिसकी शुरुआत बिजनेस स्टार्ट करने वालों की फाइनेंशियल हेल्प करने के लिए की गई है| इसके लिए लोगों को सबसे पहले अपने बिजनेस आइडिया जजेस के सामने बताना होता है, और फिर वो डिसाइड करते हैं कि वह इस स्टार्टअप पर इन्वेस्ट करने में दिलचस्पी रखते हैं या नहीं|

By Anisha