गुजरे 90 के दशक के बेहद मशहूर और दिग्गज अभिनेताओं में शामिल अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है| शत्रुघन सिन्हा की बात करें तो, अभिनय की दुनिया के साथ-साथ को राजनीति की दुनिया में भी खुद को सफलतापूर्वक स्थापित कर चुके हैं, और आज देश में वह एक सफल राजनेता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं| वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्मी कैरियर की, उनके फिल्मी कैरियर में बॉलीवुड की कई दमदार और सफल फिल्में दर्ज हैं|

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एक्टिंग और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के साथ-साथ अपने शानदार लुक्स के दम पर भी गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल की थी, और इसी वजह से अपने जमाने में शत्रुघ्न सिन्हा एक सुपरस्टार अभिनेता हुआ करते थे| हालांकि, अगर वर्तमान समय की बात करें तो, अभिनेता बीते काफी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में असक्रीय है|

अगर असल जिंदगी की बात करें तो अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी से अभिनेता कुल 3 बच्चों के पिता बने थे, जिनमें इनकी एक बेटी सोनाक्षी सिन्हा सहित दो बेटे लव सिन्हा और कुष सिन्हा शामिल है| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा के बारे में ही बात करने जा रहे हैं…

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं| बात करें अगर लव सिन्हा की, तो लुक्स के मामले में वह आज अपने बेहद हैंडसम और स्टाइलिश लुक से कई बेहद सफल और शानदार अभिनेताओं को टक्कर देते नजर आते हैं|

बात करें अगर लव सिन्हा के बॉलीवुड कैरियर की, तो उन्होंने साल 2010 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म सदियां के जरिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ रेखा, ऋषि कपूर और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज बॉलीवुड सितारे नजर आए थे| इस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को वैसे तो काफी शानदार तरीके से निभाया था, लेकिन इस फिल्म से उन्हें उतनी अधिक लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई|

इसके बाद उन्हें साल 2018 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म पलटन में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सोनू सूद, जैकी श्रॉफ और गुरमीत चौधरी जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर किया था| इस फिल्म में अभिनेता काफी हैंडसम और स्टाइलिश अंदाज में नजर आए थे, और इसके साथ साथ उनके अभिनय की भी दर्शकों ने काफी सराहना की थी| बताते चलें, लव सिन्हा आज एक अभिनेता के साथ-साथ अपने पिता की तरह ही एक राजनीतिज्ञ के रूप में भी जाने जाते हैं|

लव सिन्हा के अलावा अगर बात करें अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के दूसरे बेटे कुष सिन्हा की, तो आज वह भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुके हैं| हालांकि, आज वह फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता नहीं बल्कि डायरेक्टर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं|

दोनों भाइयों के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक सफल और जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी है, जिनके बॉलीवुड कैरियर में कई शानदार और सक्सेसफुल फिल्में शामिल है|

By Akash