हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर अभी हाल ही में दूसरी बार मां बनी है जिसके बाद से पूरे पटौदी खानदान में काफी खुशियों का माहौल है| 21 फरवरी, 2021 को करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और इसके बाद से करीना काफी अधिक खबरों और सुर्खियां में भी देखी गई हैं| दूसरे बेटे के जन्म के बाद करीना कपूर को बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों ने बधाइयां दी हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर भी करीना के लाखों फैंस ने उन्हें दूसरी बार मां बनने की बधाइयां दी थी| इनके अलावा पटौदी खानदान से भी लगभग हर एक शख्स करीना के दूसरे बेटे से मिलने पहुंचा था|

पर इस बीच कोई ऐसा भी रहा जो करीना और सैफ के काफी करीब होने के बाद भी अभी तक एक्ट्रेस के छोटे बेटे से नहीं मिल पाया है| यह कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर हैं जिन्होंने अभी तक असल में अपने पोते का चेहरा नही देखा है|

बात करें अगर इसकी वजह की तो इन दिनों शर्मिला टैगोर दिल्ली में रह रही हैं और कुछ कारणों के चलते वह मुंबई नहीं पहुंच पा रही हैं| यही मुख्य कारण है के शर्मिला अभी तक अपने पोते से नही मिल पायी है| हालाँकि ऐसा जरूर बताया जा रहा है के जल्द ही शर्मिला मुंबई जाने की तैयारियां कर रही है और अपने छोटे बेटे से मिलने के लिए वो भी काफी बेताब है|

बात करें अगर एक्ट्रेस के दूसरे बेटे की तो अभी तक करीना और सैफ ने अपने बेटे की कोई भी तस्वीर फैन्स के साथ साझा नहीं की है जिस वजह से फैंस भी अपनी चहीती एक्ट्रेस के दूसरे बेटे की झलक के लिए बेकरार है| वहीं बात करें अगर बीते दिनों की तो अपने बेटे के नाम को लेकर करीना कपूर काफी अधिक सुर्खियों में नजर आई थी क्योंकि अपने पहले बेटे का नाम तैमूर रखने के बाद करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर रखा है|

बताते चलें सोशल मीडिया पर भी इन दिनों करीना कपूर अपने दूसरे बेटे के नाम को लेकर इन दिनों काफी अधिक ट्रोल की जा रही हैं और साथ ही दूसरे बेटे का नाम जहांगीर रखने के बाद एक्ट्रेस काफी अधिक विवादों में भी फंसी हुई है| जानकारी के लिए बता दें करीना कपूर ने अपने पहले बेटे का नाम तैमूर रखा था तब भी इस बात को लेकर काफी विवाद हुए थे|

हम आपको बता दें बेटे जहांगीर के जन्म के बाद सैफ अली खान अब कुल 4 बच्चों के पिता बन चुके हैं जिनमे इनके पहले दो बच्चों की मां अमृता सिंह है और इनमें सैफ की बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान शामिल है| इनके अलावा दूसरी पत्नी करीना कपूर खान भी अब दो बेटों की मां बन चुकी है जिनमे तैमूर अली खान और जहाँगीर अली खान शामिल है|

अभी की कहे तो सैफ अली खान अपनी दूसरी पत्नी करीना कपूर के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रहे हैं और इन दिनों यह कपल अपने दोनों बच्चों की परवरिश में लगा हुए है|

By Akash