गुजरे लगभग 2 दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने अपने दमदार लुक्स और एक्टिंग के दम पर हिंदी फिल्म जगत में गजब की दौलत और शोहरत हासिल की थी| शशि कपूर की बात करें तो अपने फिल्मी करियर में इन्होंने तकरीबन 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था और अपने दौर में इनका नाम सुपरस्टार अभिनेताओं के लिस्ट में भी शामिल किया जाता था| लेकिन बीती 4 दिसंबर, 2017 की तारीख को शशि कपूर 79 साल की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए|

शशि कपूर की बात करें तो वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के बेटे थे और उन्होंने साल 1958 में एक विदेशी अभिनेत्री जेनिफर केंडल के साथ घर से भाग कर शादी रचाई थी| उन दिनों शशि कपूर से उनका पूरा परिवार नाराज हो गया था| बता दे, शशि कपूर शादी से कुल 3 बच्चों के पिता बने थे जिनके नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं|

बात करें अगर शशि कपूर के इन तीनों बच्चों की तो इनके तीनों बच्चों ने बॉलीवुड में अपना कैरियर बनाने की| हालांकि एक वक्त अभिनेता के बेटे करण कपूर एक फेमस मॉडल हुआ करते थे| वही उनकी बेटी संजना कपूर ने भी फिल्म जगत में एंट्री की थी| और अगर बात करें इनके दूसरे बेटे कुणाल कपूर की तो वह एक्टिंग के साथ-साथ सेल प्रोडक्शन से भी जुड़े थे|

करण कपूर

80 के दशक में शशि कपूर के बेटे करण कपूर फेमस मॉडल हुआ करते थे जिन्हें कई विज्ञापनों में देखा गया था| और इसके अलावा करण कपूर ने साल 1978 में फिल्म जुनून के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था जिसके बाद इन्हें सल्तनत, जलजला लोहा जैसी कई शानदार फिल्मों में देखा गया था पर इनके लोग थोड़े फॉरेनर्स जैसे थे जिस वजह से हिंदी फिल्म जगत में उन्हें अधिक कामयाबी नहीं मिल पाई जिसके बाद आज वो लंदन में रह रहे हैं और उन्होंने लोरेन संग शादी रचाई है|

कुणाल कपूर

करण कपूर के बाद अगर शशि कपूर के बड़े बेटे कपूर की बात करें तो हिंदी फिल्म जगत में उन्हे विजेता, उत्सव और त्रिकाल जैसी कुछ फिल्मों में देखा गया था लेकिन उन्हें फिल्म जगत में अधिक कामयाबी हासिल नहीं हो पाई|

अभी की कहे तो कुणाल कपूर यह प्रोडक्शन हाउस के भी मालिक हैं| वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो इन्होंने सीना सिप्पी संग शादी रचाई है, जो कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बेटी हैं|

संजना कपूर

बेटों के बाद अगर बात करें शशि कपूर की बेटी संजना कपूर की तो उन्होंने भी फिल्म जगत में एंट्री की थी| संजना कपूर को फिल्म हीरो हीरालाल में निभाए गए अपने किरदार के बाद काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी जिसके बाद इन्हें 36 चौरंगी लेन, उत्सव और सलाम बॉम्बे जैसी कुछ फिल्मों में देखा गया था| लेकिन इनका फिल्मी कैरियर भी उतना अच्छा नहीं चल पाया|

असल जिंदगी में शशि कपूर की बेटी संजना कपूर ने कुल 2 शादियां रचाई हैं जिनमें इन की पहली शादी आदित्य भट्टाचार्य संग हुई थी लेकिन बाद में तलाक के बाद इन्होंने वाल्मीकि थापर संग शादी रचाई है|

By Akash