हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं  और वही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा शॉट गन के नाम से भी काफी ज्यादा पॉपुलर है| आपको बता दें शत्रुघ्न सिन्हा एक दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ एक सफल राजनेता भी हैं और वह काफी समय से पॉलिटिक्स की दुनिया में  काफी ज्यादा एक्टिव है और वो मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं|

बता दे शत्रुघन सिन्हा की उम्र 75 साल हो चुकी है और  शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अभिनय कैरियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और लोगों के दिलों पर और इंडस्ट्री पर लंबे समय तक राज किये  है और काफी ज्यादा नाम और शोहरत कमाए हैं|

 

आपको बता दें  शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के  सबसे पॉश इलाके जुहू में स्थित अपने   बेहद खूबसूरत और आलीशान बंगला  रामायणा  में  रहते हैं और शत्रुघ्न सिन्हा का यह 8 मंजिला बंगला  किसी जन्नत से कम नहीं लगता| शत्रुघ्न सिन्हा के इस आलीशान बंगले  रामायणा का नाम   मुंबई के सबसे आलीशान और महंगे घरों में   शुमार है  और वही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने इस बेहद आलीशान घर के मुख्य द्वार पर हिंदी के बड़े बड़े अक्षरों में अपने घर का नाम ‘रामायणा’ लिखवाया जोकि दिखने में बेहद ही आकर्षक लगता है |

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने घर का नाम रामायणा भी  बेहद खास वजह से रखा है  दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा के घर के सभी सदस्यों का नाम रामायण के किरदारों पर  रखा गया है और  शत्रुघ्न सिन्हा कुल चार भाई हैं जिसमें से उनकी 3 बड़े भाइयों का नाम राम लक्ष्मण और भरत हैं  और वही शत्रुघ्न सिन्हा अपने चारों भाइयों में सबसे छोटे हैं और  शत्रुघ्न सिन्हा के दोनों बेटों का नाम लव और कुश है  और बेटी का नाम सोनाक्षी सिन्हा है और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता की तरह ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाया है और आज सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे टॉप अभिनेत्रियों के रूप में जानी जाती है|

बता दे  सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें फैन्स  के साथ साझा करती रहती हैं और इन तस्वीरों मे  सोनाक्षी सिन्हा के घर रामायणा की  बेहतरीन  झलक भी देखने को मिलती है|

शत्रुघ्न सिन्हा के घर में वुडन की फ्लोरिंग की गई है और इनके घर में स्विमिंग पूल, जिम एरिया और पार्किंग एरिया   जैसी कई  81 परसेंट नहीं आनंदसुख-सुविधाओं की चीजें मौजूद है|वही  इनके घर का कलर कॉम्बिनेशन भी बेहद खुबसूरत नजर आता है और घर में लाइटिंग भी काफी शानदार तरीके से की गयी है जो की इस बंगले को एक अलग ही रॉयल रुक देता है |

वही सोनाक्षी सिन्हा  का  ऑफिस भी इसी बिल्डिंग में बना हुआ है और  और  सोनाक्षी सिन्हा के इस ऑफिस का इंटीरियर उनकी मां पूनम सिन्हा नहीं डिजाइन किया है और सोनाक्षी सिन्हा म्यूजिक और डांस का भी काफी ज्यादा शौक रखती हैं और इस वजह से उन्होंने अपने ऑफिस में काफी सारे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी रखे हैं और कुल मिलाकर शत्रुघ्न सिन्हा का ये घर रामायणा अंदर से दिखने में किसी राजमहल से कम नहीं लगता है |

By Anisha