हिंदी सिनेमा जगत की  बेहद मशहूर और खूबसूरत अदाकारा  शिल्पा शेट्टी  सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोस अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है और  अपने इन्हीं सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिल्पा शेट्टी आए दिन सुर्खियों में भी छाई रहती हैं| इसी बीच शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और ये विडियो  टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर का है | बता दे इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा किरण खेर और जाने-माने सिंगर बादशाह के साथ जज की  भूमिका में नजर आ रही है|

शिल्पा शेट्टी ने  इस वीडियो को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है  और इस विडियो में  शिल्पा शेट्टी किरण खेर के साथ बेहद मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही है और इस वीडियो क्लिप में शिल्पा शेट्टी ने कैमरे को किरण खेर के  नेकलेस पर ज़ूम किया हुआ है और वही किरण खेर के  ज्वेलरी को दिखाते हुए इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी यह कह  रही है कि मैं सिर्फ ज्वेलरी देखने के लिए ही शूटिंग सेट पर आती हूं “| वीडियो में शिल्पा शेट्टी  आगे यह भी कहती है कि,” मैं तो  बोल ही रही हूं कि आप मुझे अपना लो सिकंदर थोड़े नहीं पहने गा आपके यह सभी आभूषण”| इतना कहने के बाद शिल्पा शेट्टी और किरण खेर दोनों जोर जोर से हंसने लगती हैं|  आपको बता दें शिल्पा शेट्टी इस वीडियो  क्लिप में  किरण खेर से खुद को गोद लेने के लिए कहती हैं |

देखें विडियो :


शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और वही इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी को किरण खेर और बादशाह के साथ जमकर मस्ती करते हुए भी देखा गया है | वही शिल्पा शेट्टी की गोद लेने की बात सुनकर किरण खेर भी  मजाकिया अंदाज में कहती है कि यदि सिकंदर को यह ज्वेलरी पहननी भी पड़ी तो शायद वह पहन भी लेगा और फिर आगे किरण खेर कहती है कि मैंने उससे कहा था की मुझे अपने कुछ आभूषण बेच देने  चाहिए क्योंकि तुम तो हसदी कर नहीं रहे हो…तब उसने कहा था की नहीं ऐसा मात कीजियेगा मेरी पत्नी पहन लेगी “|

वही वीडियो में शिल्पा शेट्टी आगे कहती है कि,” सीकू, मैं आभूषण ले रही हूं”|फिर शिल्पा शेट्टी कैमरा बादशाह की तरफ करती है और कहती है की  आप भी कुछ कहना चाहेंगे? इसके बाद  वीडियो में आप देख सकते हैं कि बादशाह दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी की नकल करते हुए नजर आते हैं| शिल्पा शेट्टी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| वही किरण खेर के अंदाज को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं|

गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले किरण खेर कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो  गयी थी और अब  इलाज के बाद किरण खेर  कैंसर की जंग जीतने के बाद  एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर चुकी है और इन दिनों किरण खेर टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो  इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज नजर आ रही है |बता दे इंडियाज गॉट टैलेंट शो से  किरण खेर काफी लंबे समय से जुड़ी हुई है और इस शो के बारे में  किरण खेर का यह कहना है कि  यह रियलिटी शो हमेशा से ही उनके दिल के सबसे करीब रहा है और इस शो के साथ जुड़े हुए उन्हें 9 साल हो चुके हैं|

By Anisha