बीते 90 के दशक के एक बेहद जाने-माने और मशहूर अभिनेता अनिल कपूर अपने जमाने के एक बेहद ही सफल अभिनेता रहे हैं जिन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है| और यही कारण है कि अनिल कपूर आज की जनरेशन के बीच भी काफी पॉपुलर हैं और इनके आज भी लाखों चाहने वाले मौजूद हैं| साथ ही अपने जमाने के सितारों के मुकाबले, अनिल कपूर और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैन्स के साथ भी सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं|

अपने फैंस के बीच अनिल कपूर अक्सर ही अपनी बेहतरीन फिटनेस और हैंडसम लुक्स को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों को अक्सर ही इनके फिटनेस पर बातचीत करते देखा जाता है| लेकिन अब इनसे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो शायद अनिल कपूर के फैंस को थोड़ा चिंतित कर सकती है|

दरअसल अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिनेता जर्मनी में नजर आ रहे हैं| इस वीडियो में अनिल कपूर ऐसा कहते नजर आ रहे हैं कि आज उनके ट्रीटमेंट का आखिरी दिन है और इसी सिलसिले में अनिल कपूर आज अपने डॉक्टर से मिलने जा रहे हैं| ऐसे में अब फैंस इस बात पर चिंता कर रहे हैं के आखिर अनिल कपूर किस बीमारी से जूझ रहे हैं| अगर वर्तमान समय की बात करें तो आज अनिल कपूर की उम्र पूरे 64 साल हो चुकी है|

देखें विडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

इलाज कराने जर्मनी गए अनिल कपूर

शेयर किये गये विडियो की बात करें तो अनिल कपूर इसमें एक काले रंग के कोट में नजर आ रहे हैं और इसके साथ उन्होंने एक काले रंग की कैप और ट्राउजर पहन रखी है| इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा है- ‘स्नो पर एक परफेक्ट वॉक. जर्मनी में लास्ट डे. मैं अपने लास्ट ट्रीटमेंट के लिए Dr. Muller से मिलने जा रहा हूं. उनका और उनके मैजिकल टच का शुक्रगुजार हूं|’

फैंस को नहीं बताया क्या है बीमारी

इस वीडियो में अनिल कपूर खूबसूरत स्नोफॉल के बीच जर्मनी की सड़कों पर चलते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी ऐसी वीडियो में अनिल कपूर ने इस बात का भी जिक्र किया है के वो अपने इलाज के सिलसिले में जर्मनी गए हैं| पर अक्सर लोगों को किसी बड़ी बीमारी के इलाज के लिए ही विदेशों में जाते देखा जाता है इस वजह से अनिल कपूर के फैंस सोशल मीडिया पर इस बारे में काफी बातचीत करते नजर आ रहे हैं|

फैंस के बीच चिंता का माहौल

अनिल कपूर के शेयर किए गए इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके तमाम फैंस उनसे उस बीमारी के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं इसके इलाज के सिलसिले में अभिनेता जर्मनी गए हैं| हालांकि अभी तक अनिल कपूर ने इस बारे में खुलकर जवाब नहीं दिया है| लेकिन इस वीडियो के कॉमेंट्स में अनिल कपूर के कई फैंस आपस में भी इस बारे में डिस्कशन करते देखे जा सकते हैं|

By Anisha