बॉलीवुड सितारों की बात करें तो अक्सर ही है अपने लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर इन खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| इन सेलेब्स की हर छोटी बड़ी चीज बेहद महंगी और बेशकीमती होती है जिस वजह से लोग कई बार इनकी इन चीज़ों के बारे में जानने के बाद हैरत में भी पड़ जाते है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनेताओं से मिलाने जा रहे है जिनके शू कलेक्शन में हजारों-लाखों के जूते शामिल है…

रणवीर सिंह

अपने अजीबोगरीब और अनोखे स्टाइल को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले अभिनेता रणवीर कपूर एडिडास का सबसे महंगा Adidas Yeezy फ़ोम स्नीकर्स पहनते हैं जिसकी कीमत तकरीबन एक लाख रुपए है|

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शामिल अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म हाउसफुल फोर के प्रमोशन के दौरान नामी ब्रांड बलेनसिगा के ऑरेंज स्पीड स्नीकर्स पहने देखा गया था जिसकी कीमत तकरीबन 70 हजार रुपए है|

शाहिद कपूर

बीते साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर ने रिक ओवेन्स ब्लैक और ऑफ व्हाइट हाइकिंग स्नीकर्स पहने थे जिसकी कीमत लगभग 95 हजार रुपए है|

राजकुमार राव

अभिनेता राजकुमार राव के कलेक्शन के सबसे महंगे जूते की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए है| हालांकि दिखने में इनका यह जूता काफी सिंपल सा दिखता है पर असल में यह काफी कम्फर्टेबल रहता है और इसी वजह से इसकी कीमत काफी अधिक है|

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के शू कलेक्शन में गोल्डन गूज स्नीकर्स शामिल है जो खासतौर पर इनके लिए डिजाइन किए गए हैं| इनकी कीमत लगभग 38 हजार रुपए बताई जाती है|

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के शू कलेक्शन में एडिडास और कानई वेस्ट येज़ी 700 वी 3 अज़ेल शामिल है जिसका आरपीयू केज अंधेरे में चमकता है| बात करें अगर इसकी कीमत की तो यह लगभग 2 लाख रुपयों में आता है|

वरुण धवन

ज़ी सिने अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर अभिनेता वरुण धवन को डायर ब्रांड के शानदार स्नीकर्स में देखा गया था  जिनकी कीमत लगभग  75 हजार रुपए बताई जाती है|

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम अभिनेता रितिक रोशन नाइक एयर वेपोरमेक्स एक्स ऑफ व्हाइट |द टेन| इस निकट पहनते हैं  जिसकी कीमत लगभग 71 हजार रुपए है|

रणबीर कपूर

अभिनेता रणवीर कपूर के पास नाइक एयर डायर स्नीकर्स है जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जाती है और हमारी इस लिस्ट का शायद यह सबसे महंगा जूता है| और यह कहना भी गलत नही होगा के इतनी बड़ी रकम में कोई आदमी एक नया बिजनेस शुरू कर सकता है|

अर्जुन कपूर

अगला नाम अभिनेता अर्जुन कपूर का है जिनके शूज कलेक्शन में सेंट लॉरेंट से कोर्ट क्लासिक एसएल/06 स्नीकर्स शामिल है| बात करें अगर इसकी कीमत की तो यह लगभग 40 हजार का बताया जाता है|

हनी सिंह

अपने स्टाइल और फैशन को लेकर अक्सर ही चर्चाओं में रहने वाले फेमस सिंगर हनी सिंह अपने एक वीडियो में ओवरसाइज स्नीकर्स मैं देखे गए थे जिनकी कीमत लगभग 82 हजार रुपए बताई जाती है|

By Akash