बीते 90 के दशक की बेहद जानी-मानी और खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने खूबसूरत लुक और दमदार अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक तगड़ी पहचान बनाई है और यही वजह है कि आज फिल्म जगत से दूर होते हुए भी माधुरी दीक्षित अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं| मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम माधुरी दीक्षित की असल जिंदगी के बारे में बात करने जा रही हैं और आपको इनकी शादी से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं…

जैसा कि हम सभी को पता है, असल जिंदगी में माधुरी दीक्षित ने एक अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी रचाई थी और ऐसे में अपनी शादी के बाद माधुरी दीक्षित काफी वक्त तक विदेश में ही रही थी| हालाँकि अभिनेत्री अब वापस भारत लौट आई है और दोबारा से माधुरी दीक्षित अब लाइमलाइट में बनी हुई है| और इन्हें इन दिनों डांस रियलिटी शोज में बतौर जज भी देखा जा रहा है|

अब बात करें अगर एक्ट्रेस की शादी शुदा जिंदगी की, तो हम आपको बता दें माधुरी दीक्षित ने लगभग 21 साल पहले डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी रचाई थी और अपनी शादी के बाद कई सालों तक अभिनेत्री ने एक हाउसवाइफ के रूप में अपनी जिंदगी बिताई थी| हालांकि अब जब यह दोनों मुंबई लौट आए हैं, तब ऐसे में डॉक्टर श्रीराम नेने को अक्सर ही माधुरी को उनके फिल्मी कैरियर में सपोर्ट करते हुए देखा जाता है|

हम आपको बता दें, फिल्मी कैरियर के दौरान माधुरी दीक्षित का नाम कई मशहूर अभिनेताओं के साथ जुड़ा था लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने 17 अक्टूबर, 1999 को अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी की थी| दरअसल माधुरी दीक्षित ने अपनी शादी की पूरी जिम्मेदारी अपने माता-पिता के ऊपर छोड़ दी थी, जिसका खुलासा खुद श्रीराम नेने ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था|

इंटरव्यू में राम ने ने ने बताया था कि वास्तव में उनकी शादी पूरी तरह से अरेंज मैरिज नहीं थी, क्योंकि पहले यह कॉमन फ्रेंड के जरिए इन दोनों की मुलाकात हो चुकी थी और इस सब के लगभग 3 महीने बाद शादी की तारीख तय की गई थी| श्रीराम नेने ने बताया कि उनकी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई फेमस सितारे शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें ऐसा लगा था कि माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री की कोई जानी-मानी सेलिब्रिटी हैं| दरअसल शादी से पहले माधुरी ने उन्हें यह बात नहीं बताई थी कि वह बॉलीवुड की ही एक एक्ट्रेस है|

इसके अलावा श्रीराम नेने ने यह बात भी बताई की साल 2003 में जब माधुरी दीक्षित ने बेटे को जन्म दिया था तब उन्हें माधुरी की लोकप्रियता का अंदाजा हुआ था| ऐसा इसलिए क्योंकि बेटे के जन्म के बाद उनके घर पर हिंदी फिल्म जगत के कई मशहूर और बेहद जाने-माने सितारे माधुरी से मिलने पहुंचे थे और इनमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आदित्य चोपड़ा जैसे बड़े सितारे शामिल थे, जिसके बाद उन्हें माधुरी की लोकप्रियता का अंदाजा हुआ था|

अगर अभी की कहे तो माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने कुल 2 बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं जिनमें इनके दो बेटे अरिन नेने और रियान नेने शामिल है|

 

By Akash