हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी प्रेम कहानियां रही हैं जोकि  काफी ज्यादा मशहूर हुई थी  लेकिन यह प्रेम कहानियां अधूरी रह गई और शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाई  और इन्हीं प्रेम कहानियों में से एक है बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की लव स्टोरी  और एक समय में यह दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और इन दोनों के इश्क के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में काफी ज्यादा मशहूर हुए थे|

शत्रुघ्न सिन्हा  और रीना रॉय की जोड़ी पर्दे पर जिस तरह से सुपरहिट हुई थी असल जिंदगी में भी इन दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा सुपरहिट थी इन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला फिल्म कालीचरण की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था और इस फिल्म में  इन दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा सुपरहिट हुई थी और   लोगों के बीच इन दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित हुई थी| बता दे रीना रॉय और शत्रुघन सिंहा  की जोड़ी बॉलीवुड की करीब 16 फिल्मों में देखने को मिली थी  और फिल्मों के साथ-साथ असल जिंदगी में भी रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा अपने लवर अफेयर के चलते काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर थे|

आपको बता दें शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कई बार ऐसी  बातें कहीं जाती है कि सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा शत्रुघन सिन्हा की एक्स गर्लफ्रेंड रीना रॉय से काफी हद तक मिलता है और लोगों का यह भी कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा और हिना रॉय की ही बेटी है| बता दे रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा जब एक दूसरे के प्यार में पागल थे  उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा पहले से शादीशुदा थे  और इसी वजह से शत्रुघ्न सिन्हा को अपने अफेयर की वजह से कभी ज्यादा मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था|

और शादी के कई सालों बाद तक शत्रुघ्न सिन्हा का रीना रॉय के साथ अफेयर  चलने की वजह से अक्सर यह कयास लगाए जाते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की ही  बेटी है हालांकि सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय  ने  इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए  इस बात को खारिज कर चुकी है|अपने एक इंटरव्यू के दौरान रीना रॉय ने  इस विषय पर बात करते हुए अपनी राय दी थी रीना रॉय ने यह कहा था कि सोनाक्षी सिन्हा हुबहू अपनी मां पूनम सिन्हा की तरह दिखती है और वही  सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने भी  इस खबर को पूरी तरह से बकवास बताया था|

गौरतलब है कि जब रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा के  प्यार में पड़ी थी  तब उन्होंने कई बार शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को तलाक देने के लिए कहा था लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे और जब रीना रॉय को इस बात का एहसास हो गया   तबअभिनेत्री रीना रॉय खुद ही शत्रुघ्न सिन्हा से दूर हो गई और दोनों के रिश्ते का अंत हो गया |

और शत्रुघ्न सिन्हा से दूर होने के बाद रीना ने  पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ शादी रचाई थी और इस शादी से रीना रॉय की एक बेटी भी है लेकिन रीना रॉय की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई  और दोनों का तलाक हो गया और मौजूदा समय में रीना रॉय अपनी बेटी के साथ अपनी जिंदगी खुशी-खुशी एंजॉय कर रही हैं|

By Anisha