अपनी यूनिट ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर आज इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्हें फिल्मों में नजर आए हुए काफी लंबा वक्त गुजर चुका है, पर इसके बावजूद भी सोनम कपूर आज अक्सर किसी न किसी वजह से अपने फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं और इसके अलावा खास तौर पर सोनम कपूर को अब अपनी निजी जिंदगी की अपडेट्स की वजह से सुर्खियों में देखा जाता है|

सोनम कपूर की बात करें तो, कई अन्य अभिनेत्रियों के मुकाबले आज वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए अक्सर उन्हें अपनी तस्वीरें-वीडियोज़ सहित अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को भी फैंस के साथ शेयर करते हुए देखा जाता है, जिस कारण फैंस को भी सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई पोस्ट्स का काफी इंतजार रहता है|

ऐसे में अब एक बार फिर से सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं और ऐसे में उनकी शेयर की गई ये प्यारी तस्वीर अब उनके फैंस के बीच सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है|

सोनम कपूर ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें एक्ट्रेस ने कुल 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जिस की सबसे पहली तस्वीर में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ नजर आ रही हैं| इसमें सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों ही ब्राउन कलर के आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं, और इसके साथ-साथ उन्होंने ठंड को देखते हुए कैप भी पहन रखी है और तस्वीर में सोनम कपूर अपने हस्बैंड आनंद आहूजा को किस करती हुई नजर आ रही है|

इसके अलावा पोस्ट में शामिल आगे की तस्वीरों में सोनम कपूर ने लोकेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां साझा की हैं,जिसमें दूसरी तस्वीर में एक झील नजर आ रही है और इसके अलावा अगली तस्वीर में भी कुछ मिलता जुलता सा नजारा है| इसके बाद आखरी तस्वीर में सोनम कपूर ने एक घर की तस्वीर शेयर की है, जिसके चारों ओर एक हरा-भरा गार्डन नजर आ रहा है|

इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसके जरिए उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा की तारीफें की हैं| अपने कैप्शन में सोनम कपूर ने लिखा है- अपनी एंजेल हस्बैंड के साथ एक मॉर्निंग वॉक| बीते कुछ महीनों में मैं वास्तव में समझने और सराहना करने में सक्षम हूं कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं, जो मुझे एक ऐसा हस्बैंड और पार्टनर मिला है|

मेरी जरूरतों को अपने से ऊपर रखने और मेरी स्वास्थ्य और खुशी का इतना ध्यान रखने के लिए धन्यवाद| इसके आगे सोनम कपूर लिखती हैं कि मुझे पता है आप एक महान पिता होंगे, लेकिन एक अच्छा पिता होने के नाते पहले आप एक अच्छे पति हो सकते हैं|

ऐसे में सोनम कपूर की इस तस्वीर पर उनके पति आनंद आहूजा ने भी अपना रिएक्शन दिया है और इसके अलावा फिल्मी दुनिया के कई और मशहूर सितारों और कपल के कई करीबी लोगों ने भी सोनम कपूर की शेयर की गई इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं|

By Akash