अपने अनोखे स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में छाई रहने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर आज भले ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी सोनम कपूर पर आज लाखों चाहने वाले मौजूद हैं और इस बात का अंदाजा आप सिर्फ इनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर ही लगा सकते हैं जहां पर इनके फॉलोअर्स की एक लंबी लिस्ट मौजूद है|

सोनम कपूर की बात करें तो, 8 मई 2018 को दिल्ली के एक बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ इनकी शादी हुई थी और आज उनकी शादी को पूरे 3 साल हो चुके हैं| अपनी शादी के बाद कुछ वक्त तक, सोनम कपूर अपने ससुराल दिल्ली में रही थी, लेकिन फिर वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई थी| बता दे, सोनम कपूर और आनंद अहूजा का लंदन में एक बेहद ही लग्जरियस और शानदार घर मौजूद है|

हालांकि, लंदन में शिफ्ट होने के बावजूद सोनम कपूर अक्सर दिल्ली आती रहती हैं, जहां पर उनका ससुराल है|

ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको दिल्ली में मौजूद सोनम कपूर के आलीशान बंगले की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो ना केवल किसी महल जैसा भव्य और आलीशान है, बल्कि इसके साथ साथ उनका यह घर बेहद ही शानदार है और यहां पर कई एक से बढ़कर एक सुख सुविधाएं भी मौजूद हैं…

सोनम कपूर का यह बंगला दिल्ली के पॉश इलाके में बना हुआ है जिसके चारों तरफ एक बहुत ही हरा-भरा और बड़ा सा गार्डन एरिया भी मौजूद है|

उनके पूरे गार्डन एरिया में जहां तक नजर जाती है, वहां तक हरी-भरी घास मौजूद है, जहां पर इन्हें भी अपनी शेयर की गई तस्वीरों में पति आनंद आहूजा के साथ योगा और एक्सरसाइज करते हुए देखा गया था|

सोनम कपूर के इस बंगले में एक दो नहीं बल्कि कुल 10 कमरे मौजूद हैं, जिन्हें काफी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है, जिनकी खूबसूरती किसी को भी पहली नजर में अपना दीवाना बना सकती है|

इस घर में बने हुए बैडरूम्स काफी हद तक वाइट कलर की थीम में रखे गए हैं| इनके बेडरूम में डिजाइनर बेड लगे हुए हैं और इसके साथ साथ बिस्तर के चारों कोनों पर डेकोरेशन के लिए खूबसूरत पर्दे भी लगे हुए हैं| और इसके साथ ही बेड के दोनों तरफ खूबसूरत लेंप्स भी रखे हुए हैं|

सोनम कपूर और आनंद अहूजा दोनों ही किताबों के काफी शौकीन हैं, जिस वजह से इन्होंने अपने घर में किताबें पढ़ने के लिए एक अलग सेक्शन बना रखा है, जिसकी बुक सेल्फ में इन दोनों की कई पसंदीदा किताबें मौजूद हैं|

इसके बाद अगर इनके बंगले के किचन और डाइनिंग एरिया पर नजर डालें तो, इसकी डिजाइनिंग में भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई है| और अपने किचन को इन्होंने काफी हद तक मॉडल टच देने की भी कोशिश की है|

 

इनके पूरे घर के इंटीरियर भी काफी शानदार हैं जहां पर पूरे घर में वुडन फ्लोरिंग देखने को मिलती है, पर इसके साथ-साथ डेकोरेशन के लिए घर के लगभग सभी हिस्सों में खूबसूरत लाइट भी लगी हुई है, जो घर को एक काफी रॉयल और क्लासिक-सा लुक देती हैं|

By Akash