बीते 21 मार्च 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी प्रशंसकों के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है और अभिनेत्री ने बताया है कि वो प्रेग्नेंट है| दरअसल सोनम कपूर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में सोनम कपूर का बेबी बंप साफ़ दिखाई दे रहा है जिसपर एक्ट्रेस ने अपना हाँथ रखा हुआ है |

अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह गुड न्यूज़ दी है कि वह मां बनने वाली है और जल्द ही यह कपल अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने जा रहे हैं| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर 4 महीने की प्रेग्नेंट है और ऐसे में अगस्त महीने में सोनम कपूर अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी| सोनम कपूर के मां बनने की खुशखबरी मिलने के बाद उनके पापा अनिल कपूर, मां सुनीता, भाई हर्ष, और बहन रिया समेत पूरा कपूर परिवार खुशी से झूम उठा है और इन दिनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर में जश्न का माहौल है|

बता दे सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें साझा कर अपने सभी प्रशंसकों को अपनी मां बनने की गुड न्यूज़ दी है| सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की है उन तस्वीरों में सोनम अपने पति आनंद आहूजा के गोद में लेटी हुई अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रही है| अपने प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ साझा करते हुए सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की है उसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है |

उन्होंने इस पोस्ट के साथ यह कैप्शन दिया है कि,” “चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की पोस्ट जैसे ही सामने आई वैसे ही वायरल हो गई है और अभिनेत्री के करोड़ों फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज भी कमेंट के जरिए सोनम कपूर और आनंद अहूजा पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

आपको बता दें इसके पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जब सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने की अटकलें सामने आई थी हालांकि हर बार सोनम कपूर ने इन खबरों को अफवाह बता कर विराम लगा दिया था लेकिन इस बार सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है की यह दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने जा रहे हैं |

गौरतलब है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में अभिनय करने के बाद साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और शादी के बाद सोनम कपूर अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई|

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर जोड़ियों में से एक है और यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं| वही अब शादी के 4 साल बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा पेरेंट्स बनने वाले है और अपने पहले बच्चे को लेकर यह दोनों काफी एक्साइटेड है|

 

By Anisha