1. एक औरत का पति खो गया और……
अपनी सहेली के साथ FIR कराने गई…..
पति के हुलिए में लिखा- बहुत सुंदर नीली आंखें, छह फीट लंबा….
जींस टी शर्ट पहने…!

उसकी सहेली ने टोका-
तेरा पति तो ठेंगना, गंजा और भैंगा है तो…..
यह क्या लिखवा रही है….?
औरत ने कहा- गया सो गया…. आएगा तो ढंग का….!!

2.एक पेड़ पर एक बंदर बैठा था…. शेर का मजाक उड़ाने लगा….
क्यों शेर…. तू तो राजा बनता फिरता है….
अब तो तेरी अकल ठिकाने आ गई ना….. अब शिकारी तुझे मारेंगे….

तेरी खाल निकालकर दीवार पर सजाएंगे….
तेरे नाखून और दांत निकाल कर दवाई बनाएंगे…..!
तभी वह डाल…. जिसमें बंदर बैठा था, टूट गई और….
बंदर सीधे शेर के सामने आ गिरा….
गिरते ही बंदर बोला-मां कसम…. माफी मांगने के लिए कूदा हूँ….!!

3.दो मच्छर स्टडी कर रहे थे…..
पहला मच्छर- मैं तो आगे डॉक्टर बनूंगा…!
दूसरा मच्छर- मैं तो आगे चलकर इंजीनियर बनूंगा….!
इतने में आंटी ने मॉर्टिन जला दी…..!
दोनों मच्छर बोले- बुढ़िया ने सारा कैरियर खराब कर दिया….!!

4.एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की दुकान में झगड़ रहा था…..
पत्नी- यह वाला स्टील का गिलास लो….
पति- नहीं….. जरा और बड़ा गिलास लेंगे….!
दुकानदार- साहब जी….. महिला दिवस भले ही चला गया है लेकिन…..
मैडम जो कह रही हैं वहीं गिलास ले लीजिए ना…..?

पति- अरे भैया….. तुम्हें बेचने की पड़ी है लेकिन…..
इस छोटे से गिलास में मेरा हाथ घुसता नहीं है…..
मैं इसे मांजूंगा कैसे….??
दुकानदार की आंखों में आंसू आ गए…..!!

 

5.आजकल भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा…..
मेरे पड़ोसी ने मुझसे पूछा कि….
आपने मेरी बीवी को देखा क्या….?
मैंने कहा- हां…आज सुबह ही नहाते हुए देखा था….!

पड़ोसी ने मेरी जमकर पिटाई कर दी….!
अब उसे कौन समझाए कि…..
नहा तो मैं रहा था और……
वह गली से गुजर रही थी….!!

6.मालकिन अपनी नौकरानी से-
तुम तीन दिन से काम पर नहीं आई और बताया तक नहीं…?
नौकरानी- मैडम जी… मैंने तो फेसबुक is Status
अपडेट कर दिया था….Going to गांव for three days…..
साहिब ने तो कमेंट भी किया था…..
मिस यू गुलाबो…..!!

7.दो दोस्त दारू पीकर गाड़ी चला रहे थे……
तभी एक चिल्लाया- अबे कमीने दीवार है दीवार….. आगे दीवार है….
तभी गाड़ी दीवार में घुस गई….अगले दिन दोनों हॉस्पिटल में….
पहला दोस्त- कमीनी….. मैं चिल्ला चिल्लाकर कह रहा था कि…..
दीवार है…. फिर तूने सुना क्यों नहीं….?
दूसरा दोस्त- साले बेवड़े गाड़ी तू चला रहा था….!!

8.आज टेलीविजन पर फिर से…..
बागबान फिल्म देखकर इमोशनल हो गया…..
सोचा पिताजी के पैर दबा दूँ….?
जैसे ही पैर दबाने के लिए पैर पकड़ा वैसे ही…..

मधुर ध्वनि सुनाई पड़ी- नालायक…..
कुछ भी कर ले…. तेरी शादी मेरी मर्जी से ही होगी….!
बताओ…. कोई बात हुई….!!

9.बहू रात भर उल्टियां करती रही….
देखा तो अचार चाट रही थी….
घर में खुशी की लहर फैल गई….
सासू मां ने डॉक्टर को बुला लिया….
डॉक्टर ने चेक किया एक इंजेक्शन दिया और बोला-

थोड़ी देर में सब ठीक हो जाएगा….!
सासू मां- डॉक्टर साहब हुआ क्या है….?
डॉक्टर- चिंता की कोई बात नहीं है…!
सासू मां- इंजेक्शन कौन सा दिया है आपने….?
डॉक्टर- एंटी एलकोहल….. इससे शराब जल्दी उतर जाएगी….!!

 

 

By Akash