MUMBAI, INDIA - MAY 27: Indian Bollywood actors Shahid Kapoor and Priyanka Chopra pose for a photo during the promotion for her new Hindi film TERI MERI KAHAANI at RK studios in Mumbai on 27 May, 2012. (Photo by Yogen Shah/India Today Group/Getty Images)

बॉलीवुड सितारे अपने लव अफेयर्स और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में देखे जाते हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसी सितारों से मिलाने जा रहे हैं जो अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं, लेकिन उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका और आज इनके रिश्ते में दूरियों नें जगह बना ली है…

बिपासा बासु और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड की बेहद हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक्टर जॉन अब्राहम के साथ तकरीबन 9 सालों तक रिलेशनशिप में रही थी और इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी हुआ करता था जब यह दोनों सितारे लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे| पर बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया|

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

सीरियल पवित्र रिश्ता की ऑनस्क्रीन कपल सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का रिलेशनशिप भी किसी से छिपा नहीं है| यह दोनों सितारे भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे उनकी शादी की खबरें भी सामने आने लगी थी पर बाद में सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती के एंट्री हुई जिसके बाद यह दोनों अलग हो गए|

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर का नाम एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सन जुड़ा था और तकरीबन 1 सालों तक यह दोनों एक दूसरे संग लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे| लेकिन बाद में रणवीर सिंह का नाम आलिया भट्ट से जुड़ने लगा और कैटरीना से उनका ब्रेकअप हो गया|

आदित्य पंचोली और कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का नाम अभिनेता आदित्य पंचोली संग जुड़ा था जबकि उन दिनों आदित्य एक शादीशुदा शख्स हुआ करते थे| इसके अलावा मीडिया में ऐसी खबरें में सामने आने लगी थी के कंगना और आदित्य लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं जिसके बाद धीरे-धीरे इनके बीच दूरियां आ गयी|

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा

अभिनेता शाहिद कपूर का नाम बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है जिनमें एक नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी है| इन दोनों को लेकर ऐसी खबरें आई थी यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे हैं लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया|

सैफ अली खान और रोजा कैटलानो

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने असल जिंदगी में कुल 2 शादियां रचाई हैं| पर कम ही लोगों को यह बात पता है एक विदेशी मॉडल रोजा केटलानो संग भी सैफ अली खान का नाम जुड़ चुका है और इन्हें लेकर ऐसी भी खबरें थी के सैफ उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं| हालाँकि बाद में सैफ अली खान नें  करीना कपूर खान संग दूसरी शादी की और आज इस शादी से सैफ कुल दो बच्चों के पिता भी है|

विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट का नाम एक्ट्रेस अमीषा पटेल संग जुड़ा था और इन्हें भी लेकर ऐसी अफवाह सामने आई थी यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं| हालांकि लगभग 5 सालों बाद इनका रिश्ता भी कमजोर पड़ गया| और आज की कहें तो ये दोनों अपनी अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके है|

By Akash