बॉलीवुड की कई एक से बढ़कर एक शानदार और बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी आज भले ही बीते काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन आज भी सुनील शेट्टी को अक्सर खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| अगर सुनील शेट्टी की बात करें तो, अभिनेता इन दिनों अपनी बेटी आथिया शेट्टी से जुड़ी खबरों की वजह से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं, जो बीते काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं|

ऐसे में बीते काफी समय से आथिया शेट्टी की शादी की खबरें भी उनके साथ साथ सुनील शेट्टी के फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, और क्योंकि आथिया शेट्टी आज इंडस्ट्री की कुछ सबसे पॉपुलर स्टार किड्स और उभरती अभिनेत्रियों में शामिल है| ऐसे में आज उनका काफी बड़ा फैन बेस भी मौजूद है और उनके फैंस आज उनकी पर्सनल और उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरों में काफी दिलचस्पी भी रखते हैं|

वहीं अब आथिया शेट्टी की शादी की खबरों पर उनके पिता सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत की है, और इस बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी की में ऐसा कहा है कि उनकी बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों अपनी शादी के अलावा काम में भी काफी व्यस्त चल रहे हैं| अभिनेता के मुताबिक केएल राहुल अपने कैरियर और दोनों की वजह से काफी व्यस्त रहते हैं|

सुनील शेट्टी ने बातचीत में आगे कहा कि शादी कोई ऐसी चीज तो है नहीं जो 1 दिन में हो जाए| इसके लिए खाली वक्त चाहिए क्योंकि सभी चीजें और शादी की तमाम रस्में एक दिन में होनी तो मुमकिन नहीं है| उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में जो मैच चल रहे हैं उसके बीच सिर्फ 2 दिन का ब्रेक है, और इतने समय में शादी तो बिल्कुल नहीं हो सकती है| सुनील शेट्टी ने कहा कि जब दोनों राजी होंगे तो शादी तो हो ही जाएगी| लेकिन फिलहाल के लिए केएल राहुल काफी बिजी शेड्यूल में है और अभी एशिया कप वर्ल्ड कप सहित साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दौरे में व्यस्त चल रहे हैं| ऐसे में शादी तो तभी होगी जब बच्चों को छुट्टी मिलेगी|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आथिया शेट्टी और केएल राहुल कभी समय से अपनी रिलेशनशिप को लेकर खबरों और सुर्खियों में छाए हुए थे, जिसके बाद बीते साल 2021 में अपने 29वें जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए एक तस्वीर शेयर करते हुए केएल राहुल ने आथिया शेट्टी के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था|

अब अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी बीते साल 2015 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म हीरो के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं और इस फिल्म के अलावा उनके कैरियर में मुबारकां और नवाबजादे जैसी फिल्में भी शामिल हैं| इसके अलावा कुछ और फिल्मों में आथिया शेट्टी स्पेशल प्रेजेंस देती और कुछ म्यूजिक वीडियोस में भी नजर आ चुकी हैं|

By Akash