बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड ,खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों सपा नेता फहाद अहमद के साथ अपनी शादी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है| बता दे स्वरा भास्कर ने हाल ही में बीते 17 फरवरी 2023 को कांग्रेस पार्टी के जाने-माने नेता फहाद अहमद के साथ अपनी शादी का एलान किया था | स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं| फहाद अहमद के साथ शादी रचाने के बाद सही स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहा है और इस शादी की वजह से स्वरा भास्कर को इंटरनेट पर नेटीजंस के तरह-तरह के हेट कमेंट्स का भी सामना करना पड़ रहा है |

परंतु स्वरा भास्कर भी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है और वह लगातार ट्रोलर्स को जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर रही है| इसी बीच स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की है और इस पोस्ट के सामने आने के बाद स्वरा भास्कर काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गई है| दरअसल स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर साझा की है वह उनके सुहागरात की है इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने कुछ शेयर किया है| दरअसल स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बेडरूम और फूलों से सजी बेड की खास झलक शेयर की थी|

हालांकि अब यह पोस्ट डिलीट की जा चुकी है| स्वरा भास्कर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, ‘मां यह सुनिश्चित कर रही हैं कि मेरे पास एक फिल्मी सुहाग रात हो!’ सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है जिस पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

बता दे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें स्वरा भास्कर का कमरा और उनका बेड फूलों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है | अपने सुहागरात की सेज की झलक दिखाते हुए स्वरा भास्कर ने इसका पूरा क्रेडिट अपनी मां को दिया है| इसके अलावा कुछ और तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें स्वरा भास्कर और फहाद अहमद एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं और यह तीनों सेल्फी क्लिक करते हुए देखे जा सकते हैं|

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर ने बीते 6 फरवरी 2023 को अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था जिसके बाद सही वह काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है| स्वरा भास्कर और फहाद अहमद जनवरी 2020 में पहली बार एक दूसरे से मिले थे और कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया| स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने कोर्ट में अपनी शादी पंजीकृत करवाई है और बहुत जल्द ही यह दोनों पूरे रीति रिवाज से शादी करेंगे

| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों शोरों से चल रही है और यह कपल बेहद ही भव्य अंदाज में शादी करने के बाद अपने दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की भी मेजबानी करेगा|

By Anisha