बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं और वही करीना कपूर एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी मां भी है और वह अपने काम के साथ-साथ अपनी मां होने का कर्तव्य बखूबी निभाती है| करीना कपूर और सैफ अली खान दो बेटों के पेरेंट्स है जिनमें से इन के बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है और छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खान है| करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है जो कि पपराजी के भी फेवरेट है|

तैमूर अली खान को कहीं भी स्पॉट किया जाता है तो पपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते और वही तैमूर अली खान भी अपने क्यूट अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेते हैं| वही अब करीना कपूर खान के बड़े शहजादे तैमूर अली खान का जन्मदिन बेहद नजदीक है और आने वाले 20 दिसंबर 2022 को तैमूर अली खान 6 साल के हो जाएंगे|

हालांकि करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने बीते 15 दिसंबर 2022 को ही अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान के लिए एक आलिशान प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है| सामने आई तस्वीरों में तैमूर अली खान खूब सारी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी का भरपूर आनंद उठाया|

तैमूर अली खान के प्री बर्थडे पार्टी में स्टार वॉर थीम, प्ले ग्राउंड, स्पेसशिप एंट्री के अलावा एक स्पेशल बर्थडे केक भी देखने को मिला और इस पार्टी में स्पेसशिप एंट्री और रोबोट भी दिखाई दे रहे हैं| सामने आई तस्वीरों में तैमूर अली खान अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं | आपको बता दे सैफ और करीना ने अपने बेटे के लिए इस बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था और इस पी बर्थडे पार्टी में केवल बच्चे ही शामिल हुए थे और इसी वजह से इस बर्थडे पार्टी में सितारों का जमावड़ा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला|

तैमूर अली खान के बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी में करीना सैफ अली खान, जहांगीर अली खान और नानी बबिता भी नजर आ रही है| इसके पहले करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे तैमूर अली खान की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर किया था और इस फोटो में तैमूर अली खान बाउंसी कैसल पर बेहद मस्ती भरे अंदाज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं| वहीं करीना कपूर खान ने अपने बेटे की जो तस्वीरें साझा की है उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि उनके बेटे की एक्सप्रेशन यह बयां कर रही है कि उन्होंने पार्टी को कितना एंजॉय किया|

करीना कपूर खान अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ प्यारी प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है और उन्होंने हाल ही में अपने लंदन वेकेशन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की थी और इन तस्वीरों में करीना और सैफ एक ही लुक में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे| वही तैमूर भी अपने माता पिता की तरह ही मैचिंग टीशर्ट पहने हुए किसी रॉकस्टार से कम नहीं लग रहे थे| सोशल मीडिया पर करीना की यह परफेक्ट फैमिली फोटो काफी वायरल हुई है|

By Anisha