बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं मौजूद है जिन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीता है और इनका दिल विदेशियों पर आया जिसके बाद इन्होंने झटपट शादी रचा कर सात समंदर पार अपना घर बसा लिया और आज ही अभिनेत्रियां बेहद खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है| इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर प्रीति जिंटा तक का नाम शामिल है| आज के अपने इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो कि आज विदेशियों के दिलों पर राज कर रहे हैं तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है

1) सेलिना जेटली-

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड अभिनेत्री सेलीना जेटली का शामिल है| सेलिना जेटली एक समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री हुआ करती थी और इन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाया था| फिलहाल सेलीना जेटली लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर है और बात करें इनके निजी जिंदगी की तो सेलिना जेटली साल 2011 में ऑस्ट्रिया के होटेलियर पीटर हाग के साथ शादी के बंधन में बंधी थी और आज सेलिना जेटली जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी है| सेलिना अपने शादीशुदा जिंदगी में आज बेहद खुश है|

2) प्रियंका चोपड़ा-

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में शामिल है| प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार के रूप में जानी जाती है और वही बात करें प्रियंका के पर्सनल लाइफ की तो प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी| आज प्रियंका और निक जोनस एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं| प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया था|

3) राधिका आप्टे-

बॉलीवुड की मोस्ट जॉन जॉन एक्ट्रेस मतलब इंडिया सेटेलाइट सेलिना जेटली माधुरी दीक्षित अंतरात्मा धर्म वाला क्रिश्चियन हिंदू पार्टी बनाएं टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्री राधिका आप्टे का नाम भी किस सूची में शुमार है| राधिका आप्टे साल 2012 में लन्दन के फेमस म्यूजिशिन बेनेडिक्ट टेलर संग विवाह बंधन में बंधी थी और आज वह बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं|

4) श्रेया सरन-

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रिया सरन ने साल 2018 में अपने रशियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचीव के साथ शादी रचाई थी| श्रिया सरन के पति पेशे से एक मशहूर टेनिस प्लेयर हैं आज श्रिया सरन खुशहाल मैरिड लाइफ बिता रही है|

5) प्रीति जिंटा-

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली प्रीति जिंटा का नाम की सूची में शुमार है| प्रीति जिंटा ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और 90 के दशक में प्रीति जिंटा का नाम इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में शुमार था| वही लंबे समय से प्रीति जिंटा फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और प्रीति जिंटा साल 2016 में अमेरिका के फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ के शादी के बंधन में बंधी थी| प्रीति जिंटा आज जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी है और अपने पति के साथ विदेश में खुशहाल जिंदगी बिता रही है|

By Anisha