टीवी इंडस्ट्री की बेहद हसीन अदाकारा मोनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी है और अभिनेत्री को दुल्हन के गेट अप में देखकर फैन्स को उनपर से नजरें हटा पाना बेहद मुश्किल हो गया था| मोनी रॉय ने साउथ इंडियन और बंगाली दोनों ही रीति रिवाज से शादी रचाई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है| वही मौनी रॉय को साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में देखने के बाद बॉलीवुड की उन हसीनाओं की भी याद आ गई जिन्होंने मोनी रॉय की तरह ही मलयाली रीति रिवाज से शादी रचाई थी और आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की है तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है

मौनी रॉय

इस लिस्ट में पहला नाम मोनी रॉय का शामिल है और मोनी रॉय ने बीते 27 जनवरी 2022 को सूरज नांबियार के साथ साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी रचाई थी और इस दौरान मौनी रॉय ने लाल और वाइट कलर की चौड़े बॉर्डर वाली बेहद खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी और उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी और गजरे से अपने लुक को कंप्लीट किया था| मोनी रॉय का साउथ इंडियन ब्राइडल लुक इनकी फैन्स को बेहद पसंद आया है|

दीपिका पादुकोण

इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और दीपिका पादुकोण ने दो अलग-अलग रीति रिवाज से रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी थी| दीपिका पादुकोण ने पहले साउथ इंडियन वेडिंग की थी जिसमें उन्होंने जाने-माने फैशन डिजाइनर अंगड़ी गलैरिया की डिज़ाइन की गयी बेहद खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी जिसमें दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी| वही साउथ इंडियन वेडिंग रचाने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोंकणी रीति रिवाज से भी शादी रचाई थी|

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी रचाई थी और शिल्पा शेट्टी अपनी शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आई थी| शिल्पा शेट्टी ने अपना शादी का जोड़ा साउथ इंडियन और पंजाबी दुल्हन के लुक को मिलाकर तैयार करवाया था और उन्होंने राज कुंद्रा के साथ साउथ इंडियन और पंजाबी दोनों ही रीति रिवाज से शादी रचाई थी|

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय साउथ इंडियन होने पर प्राउड फील करती है |वही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी भी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी जिसमें ऐश्वर्या राय ने पहले नॉर्थ इंडियन रीति रिवाज से शादी रचाई थी और फिर इन दोनों ने साउथ इंडियन रीति रिवाज से एक दूजे के साथ सात फेरे लिए थे| ऐश्वर्या राय अपनी शादी के दौरान साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आई थी|

हेमा मालिनी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने भी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी और इन दोनों ने साउथ इंडियन रीति रिवाज से अपने घर पर ही एक दूजे के साथ सात फेरे लिए थे और गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए थे| इसके बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने पंजाबी रीति रिवाज से भी शादी रचाई थी|

श्रीदेवी

बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली श्रीदेवी एक साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती थी और श्रीदेवी ने भी बोनी कपूर के साथ साउथ इंडियन रीति रिवाज से बेहद ही सादगी भरे अंदाज में मंदिर में शादी रचाई थी| अपनी शादी के दौरान श्रीदेवी ने बहुत ही सिंपल साउथ इंडियन गेटअप में दुल्हन बनी थी और वह इस ब्राइडल लुक में बेहद हसीन नजर आई थी|

 

By Anisha