दीपावली त्यौहार के खत्म हो जाने के बाद एक तरफ जहां देश के तमाम अन्य राज्यों में लोग दोबारा से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लग जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में दिवाली के त्यौहार के बाद एक महा पर्व की शुरुआत होती है, जिसे छठ पूजा के रूप में मनाया जाता है और इसे इन कुछ चुनिंदा राज्यों के लोग बेहद धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, और इसी के साथ-साथ इस त्यौहार को इन राज्यों के लोग अपनी संस्कृति और विरासत के रूप में भी मानते हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो छठ पूजा के त्यौहार में काफी गहरी आस्था रखते हैं और इसी वजह से हर साल इस महापर्व को पूरे विधि-विधान से मनाते हैं|

मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद मशहूर और वर्सेटाइल अभिनेताओं में शामिल एक्टर मनोज बाजपेई बिहार के पश्चिम चंपारण में जन्मे है, जो 17 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई के लिए दिल्ली पहुंच गए थे और इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में अपना सपना लिए वह मुंबई में रहने लगे| हालांकि, मनोज बाजपेई असल जिंदगी में आज भी अपनी जमीन से जुड़े हुए हैं और ऐसे में अभिनेता छठ महापर्व पर हर साल घर की यादों को ताज़ा करते नज़र आते हैं|

पंकज त्रिपाठी

अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज मिर्ज़ापुर से लाखों दिलों में अपनी एक ख़ास पहचान बना चुके बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और ओटीटी के जाने माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज अपने दमदार अभिनय और डायलॉग डिलीवरी के दम पर गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं| आपको बता दें, बिहार के एक छोटे से गांव में जन्मे पंकज त्रिपाठी आज भले ही मुंबई में रहते हैं, पर आज भी वह छठ महापर्व को काफी मिस करते हैं और इसके साथ-साथ उन्होंने इंटरव्यू में भी इस बात का जिक्र किया था कि हर साल उनकी मां छठ पूजा का व्रत रखती हैं|

रतन राजपूत

टीवी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस रतन राजपूत भी इस लिस्ट में शामिल है, जो अक्सर ही अपने देसी अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं और इसके अलावा उन्हें कई बार अपने गांव की तस्वीरें और वीडियज़ भी शेयर करते हुए देखा जाता है| एक्ट्रेस रतन राजपूत उत्तर प्रदेश और बिहार की तमाम अन्य महिलाओं की तरह ही बिल्कुल देसी अंदाज में छठ पूजा के इस महापर्व को धूमधाम से मनाती हैं, और इसके लिए वह काफी समय पहले से तैयारियां भी करती हैं|

शत्रुघ्न सिन्हा

इस लिस्ट में शामिल आखरी नाम हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का है, जो आज भले ही अभिनय की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाने के साथ-साथ मुंबई में बस चुके हैं| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार के पटना जिले में हुआ था, और ऐसे में आज भी वह अपने क्षेत्र से काफी लगाव रखते हैं| ऐसे में आज अभिनेता की पत्नी हर साल छठ पूजा का व्रत भी रखते हैं, और इसके लिए वह घर में काफी धूमधाम से आयोजन करती हैं|

By Akash