तनाव और टेंशन को दूर रखते हुए चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम जोक्स बखूबी करते हैं। यही वजह है कि रोजाना आपको हंसाने के लिए हम आपके लिए लेकर आते हैं मजेदार चुटकुले। जिन्हें पढ़ने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

गोलू- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं।
डॉक्टर- हां, तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर हैं।
गोलू- इतनी जल्दी आपको कैसे पता चल गया?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।

पप्पू : पापा कल हम मालामाल हो जाएंगे !
पापा : वह कैसे ?
पप्पू: कल हमारे गणित के टीचर पैसे को रुपये में बदलना सिखाएंगे

 

पत्नी: अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे ?
पति: मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा ।
पत्नी: तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे ?
पति: जिसको मिले उसकी
पतिदेव की बात सुनकर पत्नी उसी जगह पर बेहोश हो गई।

 

पप्पू-  यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
गप्पू-  क्यों?
पप्पू- चिंता से यार।
गप्पू- किस बात की चिंता है यार तुझे?
पप्पू- बाल झड़ने की।

 

गोलू- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं।
डॉक्टर- हां, तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर हैं।
गोलू- इतनी जल्दी आपको कैसे पता चल गया?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।

 

पहला लड़का – तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो?
दूसरा लड़का – एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था.

 

सोनू – रात भर मुझे नींद नहीं आई.
मोनू – क्यों?
सोनू – रात भर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं.

 

-लड़की वाले: हमें ऐसा लड़का चाहिए जो,
कुछ खाता पीता ना हो
और कुछ गलत काम ना करता हो।
पंडित जी: फिर तो आपको ऐसा लड़का,
अस्पताल के ICU वार्ड में मिलेंगा।

पति- तुम सब्जी बनाना भूल गयी हो क्या…?
पत्नी- क्यों…?
पति- थू कितनी गन्दी सब्जी बनाई है…!
पत्नी- चुपचाप खा लो…
मेरी इसी सब्जी को फेसबुक पर,

9 लोगों ने लाइक किया,
और 107 लोगों ने शेयर किया,
और 129 लोगों ने कॉमेंट किया,
“वाओ यम्मी”
बस आपको ही मेरा खाना पसंद नहीं आता…!!

पति- दुबई जा रहा हूँ…!
पत्नी- मैं भी आती हूं. मुझे ज्वूलरी लेनी है…!
पति- सिंगापुर जा रहा हूँ…!
पत्नी- मैं भी आती हूं. मुझे कोस्मेटिक्स लेनी है…!

पति- लंदन जा रहा हूँ…!
पत्नी- मैं भी आती हूं. मुझे परफ़्यूम लेनी है…!
पति (चिढ़कर)- नर्क जा रहा हूँ…!
पत्नी- भगवान का दिया सब कुछ है…
बस अपना ख़्याल रखना…!!

 

पति महाशय सुबह-सुबह फेसबुक खोल कर बैठ गए,
उनकी एक महिला मित्र ने सैंडविच का फोटो अपलोड करके लिखा-
“आओ, सब नाश्ता करें…!”
पति ने खुश होकर कॉमेंट किया-
“बहुत बढ़िया नाश्ता था…! मजा आ गया…!”

यह कॉमेंट उनकी पत्नी ने देख लिया….
फिर क्या, पति महाशय को नाश्ता नहीं दिया, और
चार घंटे बाद पत्नी ने पति से पूछा-
“खाना बनाऊँ, या आप लंच भी फेसबुक पर ही करेंगे…!!”

पति नहाने गया था….
पत्नी ने उसका फोन चेक किया तो
कॉन्टेक्ट्स में एक नाम “कोरोना” लिखा था…!
उसने डायल किया तो किचन में पड़ा उसका खुद का फोन बजने लगा….!
अब लाख समझाने पर भी पति बाथरूम से बाहर नहीं आ रहा…!
बोल रहा है कि मैं “लाकडाउन” में हूँ…!!

 

By Akash