आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो के काफी पॉपुलर हैं और अपनी दमदार एक्टिंग और लुक्स के दम पर इन्होने आज लाखों लोगों का फैनबेस तैयार कर लिया है| पर ये अभिनेत्रियाँ मुंबई या दिल्ली जैसे किसी क्षेत्र से न होकर देश के पहाड़ी क्षेत्रों से ताल्लुख रखती हैं| तो चलिए हम आपको एक एक करके बताते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में…

रुबीना दिलैक

टीवी की बेहद खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के नाम आज ‘छोटी बहु’ और ‘शक्ति-एक एहसास’ जैसे बेहद मशहूर सीरिअल्स दर्ज हैं| पर अगर रुबीना की बात करें तो मुंबई या दिल्ली जैसे किसी शहर की न होकर ये शिमला की रहने वाली है|

शिवांगी जोशी

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आई बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का जन्म भी देश के पहाड़ी क्षत्रों में हुआ है| शिवांगी असल में देहरादून की रहने वाली है पर इनके स्टाइल और लुक्स को देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाना काफी मुश्किल है|

हिना खान

सीरिअल्स के जरिये कामयाबी हासिल करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में सबसे उपर नजर आने वाली ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस हिना खान का जन्म जम्मू कश्मीर में हुआ था और ऐसे में इनका भी जम्मू कश्मीर ही है|

शिव्या पठानिया

‘एक रिश्ता साझेदारी का’ में नजर आई एक्ट्रेस शिव्या पठानिया का नाम भी इस सूची में शामिल है| साल 2013 में मिस इडिया का खिताब अपने नाम करने वाली ये मशहूर एक्ट्रेस शिमला से ताल्लुख रखती हैं| हालाँकि अब ये मुंबई में अपने जलवे बिखेर रही हैं|

अलिशा पंवर

सीरिअल |इश्क में मरजावा| के जरिये घर घर में अपनी तगड़ी पहचान बनाने वाली जानी मानी एक्ट्रेस अलीशा पंवर भी शिमला की जन्मी हैं| हालाँकि इनके स्टाइल और लुक्स को देखकर यह कहना जरा मुश्किल है क्योंकि इन मामलों में ये कई शहरों की एक्ट्रेसेज को मात देती है|

चार्ली चौहान

MTV Roadies 7 के जरिये लाइमलाइट में आई एक्ट्रेस और मॉडल चार्ली चौहान भी मुंबई या दिल्ली जैसे शहर से ताल्लुख नही रखती हैं| चार्ली की बात करें तो असल में ये शिमला की रहने वाली है|

एकता कौल

टीवी के कई जाने माने और मशहूर सीरिअल्स में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एकता कौल भी इस लिस्ट में शामिल हैं| एकता की बात करें तो ये हिमाचल प्रदेश के मंदी से ताल्लुख रखती हैं|

कांची कौल

एक्ट्रेस कांची कॉल नें भी कई टीवी सीरिअल्स में काम किया है| वहीँ अगर इनकी नीजी जिंदगी की बात करें तो मशहूर एक्टर शब्बीर आहलूवालिया संग इन्होने शादी रचाई है| कांची की बात करें तो ये भी जम्मू कश्मीर में जन्मी है|

अस्मिता सूद

टीवी के ‘दिल ही तो है’ और ‘बदतमीज़ दिल’ जैसे मशहूर सीरिअल्स में नजर आ चुकी एक्ट्रेस अस्मिता सूद भी शिमला की जन्मी हुई है| हालाँकि अब काम के चलते ये मुंबई में ही रहती है|

इशानी शर्मा

एक्ट्रेस ईशान शर्मा के नाम आज ‘ससुराल सिमर का’ और ‘इश्कबाज’ जैसे कई सीरिअल्स दर्ज है| वहीँ अगर बात करें इस मशहूर एक्ट्रेस के होमटाउन की तो ये मंडी शहर की रहने वाली है|

By Anisha