बीते वक्त की बेहद खूबसूरत और कामयाब एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर लम्बे वक्त से फिल्म जगत और एक्टिंग की दुनिया से दूर है| हालाँकि फिल्म जगत से दूर होने के बाद इन्होने राजनीती की दुनिया में कदम रखा दिया और यहाँ भी इन्होने आज काफी बढत हासिल कर ली है| आज की कहें तो उर्मिला मांतोडकर एक लग्जरी लाइफ जी रही है| इनके पास आज एक से अधिक बंगले हैं जिनकी कीमतें करोड़ो में पहुँच चुकी है| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको इनके उस घर की तस्वीरें दिखने जा रहे हैं जिसमे एक्ट्रेस रहती है|

उर्मिला मांतोडकर की बात करें तो अधिकतर इन्हें काफी सादे लिबास में ही देखा जाता है पर बावजूद इसके ये काफी अधिक सुर्ख़ियों में रहती हैं| वहीँ हम ही लोगों को इस बात की भी जानकारी है के इनकी कुल संपत्ति करोड़ो में है| इनका बंगला मुंबई के खार इलाके में है जिसकी कीमत तकरीबन 3.75 करोड़ है और इस बंगले हो एक्ट्रेस नें अभी हाल ही में बीते कुछ महीनों पहले ही खरीदा है|

साथ ही बताते चले के मुंबई के बांद्रा में भी एक्ट्रेस के पास खुद के चार फ्लैट्स हैं जिनकी कीमत आपको हैरान कर सकती है| इनके इन फ्लैट्स की कुल कीमत 27.34 करोड़ रुपये है|

हालाँकि अभी इन बातों की जानकारी नही है के एक्ट्रेस इन्हें खुद इस्तेमाल करती हैं या फिर इन्हें रेंट पर रखती हैं| वहीँ अगर एक्ट्रेस के मुंबई वाले घर की बात करें जिसमे ये रहती है तो हम आपको बता दें के अपने इस घर पर इन्होने काफी पैसे खर्चे हैं और इसकी ख़ूबसूरती में इन्होने कोई कमी नही छोड़ी है|

उर्मिला के इस घर से मिलाने वाला बालकनी व्यू बेहद ही सुंदर दिखता है  और इसके अलावा इन्होने बालकनी में कई सारे छोटे पौधे भी लगा रखे है| साथ ही घर के अंदर आने पर जो लिविंग एरिया मिलता है वो भी काफी खूबसूरत है|

साथ ही बता दें के उर्मिला के इस पूरे बंगले में सफेद मार्बल की फर्श है जो के घर को एक रॉयल लुक देती है|

इसके अलावा घर के अंदर इन्होने कई साड़ी खूबसूरत पेंटिंग्स और तस्वीरें भी लगाई हुई है जो दीवारों के लुक्स को उभारने का काम करती है| साथ ही घर को एक नेचुरल लुक देने के लिए इन्होने घर के अंदर भी छोटे छोटे पौधे लगाये है|

घर का कलर इन्होने या तो सफेद और या तो क्रीम और गोल्डन के शेड्स में रखा है जिससे घर को एक राजशाही टच मिलता है| साथ ही घर के तमाम हिस्सों में इन्होने खूबसूरत डेकोरेटिव लाइट्स भी लगा रखी है|

वही बात करें अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो इन्होने साल 1991 में फिल्म ‘नरसिम्हा’ के जरिये इंडस्ट्री में कदम रखा था और इन्हें सबसे अधिक पहचान मिली फिल्म ‘रंगीला’ से जो के साल 1995 में रिलीज़ हुई थी|

2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

फिल्म जगत से दूर होने के कुछ सालों बाद उर्मिला ने राजनीती की दुनिया का रुख किया और 2019 में कांग्रेस की तरफ से इन्होने लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया पर इसमें ये असफल रही जिसके बाद इस्तीफ़ा देकर उर्मिला नें शिवसेना को जॉइन कर लिया|

 

By Akash