हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री वानी कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| 21वीं सदी की इस खूबसूरत अदाकारा के आज लाखों-करोड़ों फैन्स है जोकि अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं| वाणी कपूर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और वह अक्सर ही अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को दीवाना बना देती है| वही वाणी कपूर इंडस्ट्री की बेहद हसीन अभिनेत्रियों में से एक तो है ही साथ ही वाणी कपूर एक टैलेंटेड अभिनेत्री भी है|

बात करें वाणी कपूर के फिल्मी करियर की तो उन्होंने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और इस फिल्म में वाणी कपूर की जोड़ी बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ जमी थी| फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर की अदाकारी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और पहली ही फिल्म से वाणी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में गजब की लोकप्रियता हासिल हुई थी|

बता दे बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वाणी कपूर मॉडलिंग किया करती थी और वही आज वाणी कपूर अपने मेहनत और टैलेंट के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और इतना ही नहीं अपनी फिल्मों के दम पर वाणी कपूर आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी बन चुकी है|

वही दिल्ली की रहने वाली वाणी कपूर 33 साल की है और इतनी कम उम्र में वानी कपूर ने गजब की सफलता हासिल की है और वही फिल्मों के साथ-साथ वाणी कपूर मॉडलिंग, फोटोशूट, और विज्ञापनों से भी काफी अच्छा इनकम करती है| वाणी कपूर की कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वाणी कपूर मौजूदा समय में 18 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है और यह संपत्ति वाणी कपूर ने अपने मेहनत के दम पर अर्जित किया है|

वाणी कपूर ने मुंबई में ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी अपना एक आलीशान घर खरीदा है और इनके घर की कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है| वाणी कपूर को बेहद ही आलीशान लाइफस्टाइल की ना पसंद है और वही अभिनेत्री को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौक है| इनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक कार्य शामिल है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वाणी कपूर ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी चल और अचल संपत्ति बनाई है हालांकि इसके बारे में अब तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है|

वाणी कपूर के फिल्मी कैरियर की बात करें तो इनकी पहली फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और इस फिल्म के लिए वाणी कपूर को फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था| वही इस फिल्म के अलावा वाणी कपूर को ‘बेफिक्रे’ और ‘वार’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया है और फिल्म बेफिक्रे में वाणी कपूर की जोड़ी अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जमी थी और इस फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था|

वाणी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म शमशेरा रिलीज हुई थी जिसमें उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आई थी हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा सकी| वही अभिनेत्री जल्दी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म बेलबॉटम में नजर आने वाली है |

By Anisha