साल 2011 में कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित हुआ बेहद पॉपुलर टीवी सीरियल फुलवा लाखों दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था और इसी वजह से इस सीरियल में नजर आए तमाम सितारे भी काफी पॉपुलर हो गए थे| सीरियल में फुलवा के किरदार को चाइल्ड आर्टिस्ट जन्नत जुबेर द्वारा निभाया गया था, जिन्होंने महज 10 साल की उम्र में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था|

पर अगर आज की कहे तो, जन्नत जुबेर ना केवल बड़ी हो चुकी है, बल्कि वह प्यारी और मासूम से दिखने वाली जन्नत जुबेर आज बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हो चुकी हैं, और अब वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं| जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हुई नजर आती हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर भी आज उनके लाखों चाहने वाले मौजूद हैं| और जन्नत जुबेर अपने लाखो चाहने वालों के बीच अक्सर अपने शेयर की गई पोस्ट्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं|

जन्नत की बात करें तो, बीते दिनों ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है, जिस वजह से एक बार फिर से वह काफी चर्चाओं में नजर आ रही हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम जन्नत जुबेर द्वारा शेयर की गई इसी पोस्ट के बारे में बात करने जा रहे हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है…

दरअसल, जन्नत जुबेर ने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें अपनी बेबी कजन सिस्टर के साथ देखा जा सकता है| इस तस्वीर में जन्नत जुबेर हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और इस बेबी को अपनी गोद में लिए हुए जन्नत बेहद कुछ भी नजर आ रही हैं| पर तस्वीर में उनके साथ नजर आ रहे बेबी ने उनके काफी फैंस का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है| जन्नत ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘स्वागत है किडो’|

जन्नत जुबेर द्वारा शेयर की गई है तस्वीरों को उनके फैंस इन दिनों काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी इन तस्वीरों पर प्यारे रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं| कई फैंस ने बेबी की क्यूटनेस की तारीफे करने के साथ-साथ जन्नत की खूबसूरती की भी तारीफें की हैं| बताते चलें, जन्नत जुबेर इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, जो अपने फैंस के साथ काफी ज्यादा अटैच्ड रहती हैं और उन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ से भी काफी अपडेटेड रखते हैं|

जानकारी के लिए बता दें, जन्नत जुबेर का जन्म 29 अगस्त, 2001 को हुआ था और अगर आज की कहे तो इनकी उम्र 20 साल हो चुकी है| इन्होंने इतनी कम उम्र में ही एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर ली है| बात करें अगर इनके वर्कफ्रंट की, तो सीरियल के साथ-साथ इन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें बीते साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिचकी’ इनके कैरियर की कुछ सबसे रीसेंट फिल्मों में शामिल हैं|

By Akash