भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिर्फ देश भर में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में गजब की लोकप्रियता हासिल की है| महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे पति और पिता भी हैं| महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और वही बेटी जीवा के साथ महेंद्र सिंह धोनी काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं| जीवा भी अपने पापा की लाडली है और वही जीवा धोनी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय पाई जाती हैं और वह बेहद ही कम उम्र में गजब की पापुलैरिटी हासिल कर चुकी है|

महेंद्र सिंह धोनी तो सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते परंतु उनकी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है| जीवा धोनी की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं|

जीवा धोनी हमारे देश के सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी स्टार किड्स में से एक हैं | जीवा धोनी का इंस्टाग्राम पर ऑफिशल अकाउंट भी है और जीवा धोनी के अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन जीवा धोनी की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट किए जाते हैं जो कि काफी ज्यादा वायरल होते हैं| इसी बीच जीवा धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में जीवा धोनी स्विमिंग करती हुई नजर आ रही है|

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी महज 6 साल की है और वह दिखने में बेहद क्यूट और स्टाइलिश नजर आती है| सोशल मीडिया पर इन दिनों जीवा धोनी का जो स्विमिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जीवा धोनी स्विमिंग के मामले में बड़े-बड़े को भी टक्कर दे सकती हैं| बता दे जीवा धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में धोनी की बेटी जीवा वाटर बेबी बनकर स्विमिंग पूल में गोते लगाती हुई नजर आ रही है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)


वही स्विमिंग करते हुए जीवा धोनी का अंदाज बेहद ही क्यूट लग रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद जीवा धोनी के फैन इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और जीवा की खूब तारीफ कर रहे हैं|बता दे जीवा धोनी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” जलपरी”| वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि,” कितनी क्यूट है जीवा”| इस तरह से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार जीवा धोनी पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें असली वाटर बेबी बता रहे हैं|

बात करें महेंद्र सिंह धोनी के वर्कफ्रंट की तो महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में महारत हासिल करने के बाद अब अभिनय की दुनिया में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं| महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही ‘अथर्व’ (Atharva) के साथ साई-फाई ग्राफिक नॉवेल में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले हैं| बता दे अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी स्टारर अथर्व द ओरिजिन का पोस्ट अभी रिलीज हुआ है और महेंद्र सिंह धोनी को अथर्व के रूप में देखकर फैंस बेहद खुश हैं और उनकी इस अपकमिंग मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

By Anisha