मां बनने का एहसास हर लड़की के लिए उसके जीवन के कुछ सबसे प्यारे और अहम एहसासों में से एक होता है, और इसी वजह से अपनी जिंदगी में इन पलों का बेसब्री से इंतजार करती है| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाली कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलने जा रहे हैं, जो इन दिनों अपने जिंदगी के इन्हीं हसीन पलों को जी रही हैं और आने वाले दिनों में यह अभिनेत्रियां अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिस वजह से उनके लिए गुजारे गए यह दिन और भी खास हैं…

सोनम कपूर

अपने फैंसी लुक्स और शानदार ड्रेसिंग सेंस की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में रहने वाली बेहद खूबसूरत और जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल 2022 में बीते मार्च महीने में अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी कि आने वाले दिनों में एक्ट्रेस अपने बच्चे की मां बनने वाली हैं| सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए सोशल मीडिया के जरिए एक तस्वीर शेयर की थी, और अपने प्रेगनेंसी की अपडेट फैंस के साथ शेयर की थी| ऐसे में इन दिनों एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं|

आलिया भट्ट

इसी साल 2022 के बीते अप्रैल महीने में एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बनी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते महीने में ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी प्रेगनेंसी की अपडेट साझा की थी, जिसके बाद जहां एक तरफ उनके फैंस उन्हें इसकी ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आए थे, वहीं दूसरी तरफ उनकी प्रेगनेंसी की खबर जानने के बाद कुछ फैंस हैरान होते हुए भी नजर आए| बता दें, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें वह सोनोग्राफी के लिए बेड पर लेटी हुई नजर आई थी और इस दौरान रणवीर कपूर भी उनके साथ बगल में बैठे हुए नजर आए थे|

बिपाशा बसु

अपने बेहद हॉट और बोल्ड लुक्स की वजह से कई बार खबरों और सुर्खियों में नजर आने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं| बिपाशा की बात करें तो, बीते साल 2016 में उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में बीते कई सालों से एक्ट्रेस के फैंस उनके मां बनने का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आए थे| पर अब आखिरकार 47 की उम्र में बिपाशा अपने पहले बच्चे की मां बनने जा रही हैं|

विन्नी अरोड़ा

टीवी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की थी| इसके लिए एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा और उनके पति धीरज धूपर ने सोशल मीडिया के जरिए सोनोग्राफी रिपोर्ट की एक तस्वीर शेयर की थी, और बताया था कि आने वाले दिनों में कपल अपने घर पर नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं, जिसके बाद कपल के फैंस भी उनके लिए काफी एक्साइटेड हैं|

By Akash