बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पावरफुल कपल्स में से एक हैं और यह दोनों अक्सर ही अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं| वही इन दिनों बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर से यह बने हुए हैं दरअसल इस कपल को लेकर हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थी कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद अपनी पहली संतान का दुनिया में स्वागत करने जा रहे हैं और करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बिपाशा बसु इन दिनों प्रेग्नेंट है| हालांकि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की तरफ से अभी तक इन खबरों पर कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है |

हालांकि प्रेगनेंसी के खबरों के बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है| सामने आई तस्वीरों में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी फैमिली के साथ कुछ खूबसूरत पलों का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं|

बता दे प्रेगनेंसी की खबरें सामने आने के बाद बिपाशा बसु ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ बिताए गए कुछ खुशनुमा पलों की बेहतरीन झलकियां अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| इन तस्वीरों में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है और सभी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं|

दरअसल हाल ही में बिपाशा बसु की बहन सोनी बसु की बेटी निया और करण सिंह ग्रोवर के भाई का बर्थडे था और इसी खास मौके पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने दोनों का बर्थडे एक साथ बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है| सामने आई तस्वीरों में बिपाशा बसु अपनी बहन सोनी बसु और विजयता बसु, मां ममता बसु, भतीजे और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही है|

वही इस गेट टुगेदर पार्टी में बिपाशा बसु येलो कलर के ओवरसाइज ऑफ शोल्डर ड्रेस में कमाल की लग रही थी और उन्होंने फ्लोरल श्रग भी कैरी किया हुआ था| इसके साथ ही बिपाशा बासु ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था |

ओवरऑल लुक की बात करें तो सामने आई तस्वीरों में बिपाशा बसु बेहद स्टनिंग दिख रही है |वही बात करें करण सिंह ग्रोवर की तो इस दौरान करण ब्लू कलर के स्टकोट और मैचिंग पैंट के साथ सफेद शर्ट में बेहद हैंडसम दिख रहे थे और वही इन दोनों की जोड़ी भी कमाल की लग रही थी|

सोशल मीडिया पर इस कपल के गेट टुगेदर की यह तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर बिपाशा और करण के फैन दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं| गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु साल 2015 में पहली बार हॉरर फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से मिले थे और इसी फिल्म के सेट पर इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों का प्यार परवान चढ़ा था|

वहीं कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये दोनों 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंध गए| वही इस कपल की शादी को 6 साल हो गए हैं और अब इस कपल को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है कि इनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है और बिपाशा बसु मां बनने वाली है| हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले वक्त नहीं पता चलेगा| वहीं बिपाशा और करण के फैन इसी इंतजार में है कि यह दोनों जल्द ही इस खुशखबरी का ऐलान करें|

 

 

By Anisha