मिस वर्ल्ड रह चुकी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज एक लम्बे वक्त से फिल्म जगत से दूर हैं पर फिर भी आज इनका स्टारदम कम नही हुआ है| आज भी असल जिंदगी से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक ऐश्वर्या के लाखों की गिनती में चाहने वाले मौजूद हैं| इनके अनोखे स्टाइल और ड्रेसिंग सेन्स के कारण आज भी लोग इन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको ऐश्वर्या के वार्डरोब की उन 5 चीज़ों के बारे में बाने जा रहे हैं जिनके बिना ऐश्वर्या अपने फैशन को पूरा नही मानती| तो चलिए हम आपको एक एक करके इनसे रुँरू कराते हैं…

पहले नम्बर पर है एक वाइट एमब्लिश्ड ड्रेस जिसमे ऐश्वर्या को अक्सर ही देशा जाता है| इन्हें सोनम कपूर की रिसेप्शन  पार्टी और दीपिका रणवीर की शादी जैसे फंक्शन्स में सफेद ड्रेस में देखा जा चुका है| ऐश्वर्या के कलेक्शन में सफेद रंग के सफेद रंग के लहंगे से लेकर अनारकली सब मौजूद है और इसके अलावा कई बार इन्हें फॅमिली फंक्शन्स और त्योहारों में भी सफेद सिल्हूट्स में देखा जा चूका है|

लाल रंग तमाम लोगों की तरह ऐश्वर्या के भी पसंदीदा रंगों में शामिल है| और खासतौर पर जब बात साड़ियों की आती है तो ऐश्वर्या को अक्सर लाल साड़ियों में ही देखा जाता है| यहाँ तक ही ऐश्वर्या अपनी शादी की एल्बम में भी लाल साडी में ही देखी गयी था| इसके अलावा इन्हें अक्सर जब वेस्टर्न ड्रेसेज में देखा जाता है तो उनमे भी ये लाल रंग की ड्रेस को काफी बार पहनें देखि गयी है|

ऐश्वर्या के वार्डरोब में बॉसी स्टाइल स्टेटमेंट की एक अलग ही जगह है| कई बार ऐश्वर्या को स्किनी जींस और टैंक टॉप को टीम अप करके पहने देखा जाता है| साथ ही वो इस तरह से पहनने के साथ एक ब्लेजर भी कैरी करती है जो उनके लुक्स को और अधिक उभारने में मदद  करता है| बात करें अगर एक्ट्रेस के कुछ फेवरेट ब्रांड्स की तो इनमे गुच्ची, रॉबर्टो कैवली और अरमानी जैसे नामी ब्रांड्स शामिल हैं|

ऐश्वर्या को कई रह की ड्रेसेज में देखा जा चूका है और इन सभी में एक्ट्रेस फैन्स की तारीफें बटोरती नजर आती है| पर हम आपको बता दें के बॉल गाउन की तरफ आज भी ऐश्वर्या काफी अधिक आकर्षित रहती हैं| वहीँ बात करें अगर गुज़रे वक्त की तो कई बार इवेंट्स में और यहाँ तक की रेड कारपेट पर भी ऐश्वर्या को बड़े से बड़े बॉल गाउन पहने देखा जा चूका है| साथ ही बताते चले के अन्य एक्ट्रेसेज के मुकाबले ऐसी ड्रेसेज में काफी कम्फर्टेबल भी रहती हैं|

लाइट वेट ज्वेलरी ऐश्वर्या के सिग्नेचर स्टाइल का हिस्सा है क्योंकि रक तरफ जहाँ अक्सर लुक को आकर्षक बनाने के लिए लेडीज़ भारी भरकम ज्वेलरी की तरफ अधिक आकर्षित होती है वहीँ ऐश्वर्या की कहानी काफी अलग है| हालाँकि इन्हें लेटेस्ट ट्रेंड्स को फॉलो करे देखा जाता है और इसे वो अपने तरीके से हैंडल करती हैं| बात करें अगर ऐश्वर्या के ज्वेलरी कलेक्शन की तो स्टेटमेंट इयरिंग्स से लेकर प्लास्टरोन नेकलेस तक, लगभग सभी चीज़ें इनके कलेक्शन इमं मौजूद हैं|

By Anisha