एक्टर्स–एक्ट्रेस की बात करें तो इनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ काफी अलग होती है| और असल मायने में एक एक्टर की यही खासियत भी होती है के कैसे वो अपनी असल जिंदगी से लोगों को अपरिचित रखते हुए उन्हें उस रोल में नजर आता है जो के उस शो में उसे दिया गया है| और ऐसे ही दो सितारों से आज हम आपको मिलाने जा रहे हैं| आज की हमारी यह पोस्ट दो ऐसे ही सितारों से जुडी हुई है जिन्हें हम ऑन स्क्रीन तो भाई बहन के किरदार में देखते हैं पर अगर बात करें असल जिंदगी की तो ये दोनों सितारे एक दुसरे संग रिलेशनशिप में हैं|

ये सितारे कोई और नही बल्कि टीवी के मशहूर धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आये एक्टर रोहन महरा और एक्ट्रेस कांची सिंह है जिन्हें शो में भाई और बहन के किरदार में देखा गया था| बता दें के कांची सिंह और रोहन महरा काफी लम्बे वक्त से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं और इन्होने अपने इस रिलेशनशिप को पूरी तरह से पब्लिक भी रखा है| बता दे के सोशल मीडिया पर भी ये दोनों अक्सर एक दुसरे संग प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं|

बात करें अगर इन दोनों के रिश्ते की तो रोहन महरा जब बिग बॉस के घर में थे तब इन्होने अपने इस रिश्ते के बारे में पब्लिकली बात की थी| इन दोनों का यह रिलेशनशिप अभी आने वाली 2 जून की तारिख को पूरे 5 सालों का हो जाएगा| और अगर पिछले साल की कहें तो ये दोनों स्टार्स अपने 4 सालों के रिलेशनशिप को काफी एन्जॉय करते नजर आये थे|

रोहन एन कांची के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया था रिलेशनशिप के 4 साल मुबारक हो, हमने एक दुसरे के साथ एक लम्बा सफर तय कर लिया है| फैन्स की कहें तो उनके बीच इन दोनों की ये जोड़ी काफी पॉपुलर है और कई बार तो इन दोनों की स्टोरीज और पोस्ट्स पर ऐसे भी कमेंट्स मिलते है के अब इन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए| हालाँकि अभी के लिए रोहन और कांची दोनों नें ही इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नही ज़ाहिर की है और अभी ये बीएस अपना रिलेशनशिप एन्जॉय कर रहे हैं|

जानकारी के लिए बता बड़े के रोहन की उम्र आज जहाँ 32 हो चुकी है वहीँ कांची 25 साल की है| कांची की बात करें तो सबसे पहले ये बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट स्क्रीन पर देखि गयी थी और इनके पहले शो का नाम कुटुंब था| जिसके बाद इन्हें सीरिअल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ मिला और ये कामयाबी की नई ऊंचाइयों पर पहुँच गयी| वहीँ अगर बात करें रोहन मेहरा की तो सीरिअल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के साथ साथ ये वेब सीरीज में भी एंट्री कर चुके है| अभी बीते साल आई वेब सीरीज ‘क्लास ऑफ़ 2020’ से रोहन महरा नें काफी पॉपुलैरिटी पायी थी|

रोहन मेंहरा और कांची सिंह अभी एक तरफ जहाँ अपने रिलेशनशिप को एन्जॉय कर रहे हैं वहीँ अपने करियर पर भी फोकस कर रहे है| और ऐसे में अभी के लिए इनके शादी को लेकर कोई भी प्लान्स नजर नही आ रहे हैं|

By Akash