पति के साथ प्यार से कैसे रहें…? इस विषय पर औरतों का एक सेमीनार हो रहा था….
उनसे एक सवाल किया गया कि आप में से
अपने पति से कौन प्यार करती हैं….?
सभी औरतों ने अपने हाथ उठा दिए…!
अगला सवाल था- “आपने अपने पति को I LOVE YOU कब बोला था….?”

किसी ने आज सुबह, किसी ने पिछले कल, किसी ने कुछ दिन पहले बताया
और कुछ को तो याद भी नहीं था…!
अब उनसे अपने-अपने मोबाइल से अपने पति को “I LOVE YOU,
SWEET HEART” मैसेज भेजने को कहा गया और
आपस में एक दूसरे को उनके पति के जवाब को पढ़ने के लिए कहा गया…!
पतियों के जवाब में मैसेज कुछ ऐसे थे….

>मेरे बच्चों की प्यारी माँ, तू पागल हो गई है क्या?
>अब क्या हो गया ? कार तो नहीं ठोक दी?
>क्या मतलब?
>??????
>क्या कर दिया है तुमने? इस बार नहीं छोडूंगा तुझे !
>क्या खरीदने जा रही हो, डार्लिंग? कितने पैसे चाहिए?

>सपना तो नहीं देख रहा हूँ मैं?
>सुबह ही तुम कह रही थी कि कहीं जाना है, ज्यादा तो नहीं पी ली है तुमने ?
>अरे मैडम! यह मैसेज गलती से तो मुझे नहीं भेज दया?
और अंत में एक साहब का मैसेज तो यह भी था…
>कौन?

 

डॉक्टर- तुम कौन-सा साबुन इस्तेमाल करते हो….?
मरीज- बजरंग का साबुन….!
डॉक्टर- पेस्ट….?मरीज- बजरंग का पेस्ट….!
डॉक्टर- शैम्पू….?
मरीज- बजरंग का शैम्पू….!डॉक्टर- ये बजरंग कहां की कंपनी है….?
मरीज- बजरंग मेरा रूम मेट है….!!

पप्पू अपनी बाइक से ऑफिस जा रहा था और….
आगे एक लड़की भी अपनी स्कूटी से चल रही थी….!
उस लड़की ने अचानक ही राइट टर्न ले लिया….!
पप्पू की बाइक उसकी स्कूटी से जाकर टकरा गई….!
पप्पू ने कहा- मैडम, कम से कम हाथ …..या इंडिकेटर तो दिखा देते….!
महिला ने जवाब दिया- भैया, मैं तो रोज ही यहां से…..राइट टर्न लेती हूं, आप शायद नए हो…..!!

पुलिस- तुम्हारे सामने चोर उस लड़की का….
पर्स छीन रहा था और तुमने उसकी कोई…
मदद नहीं की……?लड़का- मैं उस लड़की को जानता हूं….!
उसने व्हाट्सएप स्टेटस डाला है-
‘मैं अपनी प्रॉब्लम्स खुद सॉल्व कर सकती हूं,
अपने काम से काम रखो..!’पुलिस- फिर ठीक है, उसकी प्रॉब्लम वो जाने…..!!


पप्पू- स्वामी जी, यहां पहाड़ के ऊपर बहुत ठंड है….!
इतनी ठंड में भी आपकी खुशी का राज क्या है…..?
स्वामी जी- 21 वर्ष की तपस्या और ग्रीन टी मुझे….
ठंड से बचाते हैं……!वैसे तुम क्या पसंद करोगे….?तपस्या या ग्रीन टी……?
पप्पू- जी ग्रीन टी…..!स्वामी जी- तपस्या, दो कप ग्रीन टी लाना…..!
पप्पू बेहोश……!!

एक लड़के ने 4 बार लड़की को प्रपोज किया….
लेकिन लड़की नहीं मानी…!
लड़का- देख एक बात आखिरी बार पूछनी है….!
लड़की- क्या….?
लड़का- क्या तू चाहती है कि….

मेरा बेटा तेरी बेटी को छेड़े….?
लड़की- नहीं, बिल्कुल नहीं…..!
लड़का- तो जल्दी हाँ कर दे…!
दोनों को भाई बहन बना देते हैं….!!

लड़का- तुमसे कुछ कहना था, कहूं……?
लड़की- हां बोलो…..!
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं…..!
लड़की- करो…. करो….. मैं भी किसी से करती हूं….!
सब किसी न किसी से करते हैं……!
लड़का बेहोश….!!

By Anisha