पब्लिक टॉयलेट में लिखा था
‘दुनिया चांद पर पहुंच गई और
तू यहीं पर बैठा है।’पप्पू ने दिमाग लगाया और
नीचे लिखा – ‘चांद पर पानी
नहीं था इसलिए वापस आ गया।’

पति – पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए) – अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) – चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच
मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता।

एक महिला मॉल से बिस्कुट चुराते हुए पकड़ी गई….
जज ने कहा- तुमने जो बिस्कुट का पैकेट चुराया….
उसमें 10 बिस्कुट थे इसलिए….
तुम्हें 10 दिन की जेल की सजा दी जाती है…..!
तभी पति पीछे से चिल्लाया….
जज साहब….. इसने साबूदाने का पैकेट भी चुराया है….!!

अध्यापक ने गधे के सामने एक बोतल…..
दारु रखी और एक बाल्टी पानी की रखी…..
गधा सारा पानी पी गया….!
अध्यापक ने बच्चों से पूछा-
तो तुमने क्या सीखा….?
बच्चे- जो दारु नहीं पीता वह गधा है….!!

एक हैंडसम लड़का क्लास में आया….
और सारी लड़कियां देखते ही दीवानी हो गईं….
फिर लड़के ने आते ही कुछ कहा…. तो लड़कियां बेहोश….!
सोचो क्या कहा होगा….?
थोड़ी जगह देना बहन जी….
झाड़ू लगाना है…..! “हाय रे बेरोजगारी”…..!!

दो चूहे पेड़ पर बैठे थे….
नीचे से एक हाथी गुजरा….
एक चूहा हाथी पर गिर गया….
तभी दूसरा चूहा बोला-
दबा कर रख साले को….
मैं भी आता हूं…..!!

एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया….
पुलिस वाला- रुको….
औरत- मुझे जाने दो मैं एक टीचर हूं….
पुलिसवाला- आहा…. इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था….
चलो…. अब लिखो…. मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी…. सौ बार….!!

दो पागल छत पर सो रहे थे…..
अचानक बारिश होने लगी….
पहला पागल बोला- चल अंदर चलते हैं…. आसमान में छेद हो गया है….!
इतने में बिजली कड़की….
दूसरा पागल बोला- चल सो जा….
लगता है वेल्डिंग वाले भी आ गए हैं….!!

सास- मैंने कितनी बार कहा है बहू की…..
बिंदी लगा कर बाहर जाया करो….!
बहू- पर जींस-टॉप पर बिंदी कौन लगाता है माँ जी….?
सास ने नहले पर दहला मार कर बोली-
मैंने कब कहा कि जींस पर लगा…..
माथे पर लगा कर…. बहु रानी….!!

संता- शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे…
लिखे चि. और सौ. का क्या मतलब होता है…?
बंता- पता नहीं, तू ही बता दे…?
संता- इसका मतलब होता है कि…..
शादी के बाद जब पत्नी उसे ‘सौ’ सुनाएगी तब…..
पति ‘चि’ भी नहीं करेगा…!!

एक पार्टी में चूहे ने चार पैग लगा लिए….
बिल्ली- आज पार्टी ना होती तो मैं तुझे खा जाती…..!
चूहा- चल रवाना हो जा…. नहीं तो….
लोग कहेंगे कि दारू पीकर औरत को पीट दिया…..!!

एक दिन सर ने एक बच्चे से पूछा-
स्कूल क्या है….??
बहुत ही शानदार जवाब मिला…..
स्कूल वो जगह है…..
जहां पर हमारे पापा को लूटा जाता है और….
हमें कुटा जाता है….!!

शिक्षक- Maths का फुल फॉर्म बताओ….?
छात्र- मेरी आत्मा तुझे हमेशा सताएगी….!
टीचर आज तक सोच रहा है कि…..
लड़के ने फुल फॉर्म बताया था की….
बद्दुआ दी थी…??

पति ने पत्नी का हाल-चाल…..
जानने के लिए टाइप किया…..
“कैसा है सिर दर्द” और….
टाइप हो गया “कैसी हो सिर दर्द….”
ऑफिस से छूटे 4 घंटे हो गए और….
पति घर जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा….!!

 

By Akash