आज हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले तमाम ऐसे सदस्य मौजूद हैं, जो अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं| कपूर खानदान में आज ऐसे कई सदस्य मौजूद हैं, जिन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में देखा जाता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में भी हम कपूर खानदान की एक ऐसी ही सदस्य के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आज अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं|

कपूर खानदान की यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि, बबीता कपूर है, जो अपने जमाने की बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्री होने के साथ-साथ असल जिंदगी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर जैसी जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की माँ है| ऐसे में बबीता कपूर के जन्मदिन के ख़ास मौके पर कपूर खानदान के तमाम सदस्यों सहित उनकी दोनों बेटियां भी घर पर पहुंची और अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया|

अभी मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए और इसके साथ साथ इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए करीना कपूर और करिश्मा कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के घर पर पहुंची थी| इसी दौरान सेलिब्रिटी फोटोग्राफर्स द्वारा स्पॉट किया गया था, इसके बाद में की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं|

लंच पर पहुंचा कपूर खानदान

बबीता कपूर के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उनके परिवार के कई सदस्य एक साथ लंच पर पहुंचे थे, जहां से इनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है|

इस दौरान एक तरफ जहां बबीता कपूर की बेटी करीना कपूर एक लाल कलर की ड्रेस में नजर आई, उनके हस्बैंड सैफ अली खान एक टी-शर्ट और जींस पहने हुए नजर आये|

करीना कपूर और सैफ अली खान के अलावा बबीता कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे| इस बीच करिश्मा कपूर एक कुरता पहने हुए नजर आई, जिसके साथ उन्होंने पेंट कैरी किया था| करीना कपूर के साथ उनकी बेटी समायरा कपूर भी इस दौरान नजर आई थी|

ऐसा रहा बबीता का फिल्मी करियर

अगर बबीता कपूर की बात करें तो, उन्होंने साल 1966 में आई बॉलीवुड फिल्म दस लाख से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी| इसके बाद साल 1973 तक बबिता कपूर फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रही और उन्हें बॉलीवुड की तकरीबन 19 फिल्मों में एक लीड एक्ट्रेस के रूप में देखा गया|

बबीता कपूर की पर्सनल लाइफ

अगर बबीता कपूर की असल जिंदगी की बात करें तो, उन्होंने साल 1971 में अभिनेता रणधीर कपूर के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी के बाद से वह फिल्मी दुनिया से हमेशा के लिए दूर हो गई| इसके बाद साल 1974 में पहली बार उन्होंने अपनी बेटी करिश्मा कपूर को जन्म दिया, और इसके बाद साल 1980 में बबीता कपूर बेटी करीना कपूर की मां बनी|

रणबीर और आलिया की शादी में मस्ती

जैसा कि हम सभी को पता ही है, अभी बीते कुछ दिनों पहले भी कपूर खानदान में काफी खुशियों का माहौल था, क्योंकि अभी हाल ही में बीती 14 अप्रैल, 2022 की तारीख को कपूर खानदान के बेटे रणबीर कपूर की शादी हुई है, और इस खास मौके पर कपूर खानदान के तमाम सदस्य इन खुशियों का हिस्सा बनने के लिए शामिल हुए थे|

By Akash