हसंने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है जिसकी वजह से इंसान के चेहरे की स्कीन टाइट रहती है और झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। अगर आप भी जवां दिखना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। आपको गुदगुदाने के लिए लेकर आए हैं ये कुछ मजेदार चुटकुले।

गप्पू- जीवन में कौन सी दो चीजें कभी काम नहीं आती हैं।
पप्पू- दसवीं कक्षा की मोहब्बत और
ग्यारहवीं कक्षा की मार्कशीट
कभी काम नहीं आती।

पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई…
कहा – तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी – कौन सा फायदा?
पति – मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।

 

पत्नी : तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो ?
पति : अब क्या हुआ ? क्या कर दिया ऐसा मैंने ?
पत्नी : तुमने जो कल cylinder लगाया था
पति : हां लगाया था
पत्नी : पता नहीं कैसे लगाया कल से दो बार दूध उबला दोनों बार ही दूध फट गया

 

लड़की- आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया.
लड़का- ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में..
लड़की- फिर क्या बस का किराया वापिस ले लिया
फैमिली बहुत डेंजर है मेरी…

 

पप्पू- मेरी बीवी इतना मज़ाकिया कि क्या बताऊं।
गप्पू- कैसे ?
पप्पू- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला”

 

भिखारी- बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए।
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं।
मोनू- पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी- मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।

 

आधी रात को सांता क्लॉस आया और बोला कि कोई wish मांगो..
लूलू शराबी बोला कि मेरी वाइफ झगड़ा बहुत करती है
कोई दूसरी वाइफ दिलवा दो..
संता क्लॉज ने लूलू शराबी को बहुत मारा फिर पता चला कि..
लूलू की बीवी ही संता क्लॉज बनकर आई थी!

आधी रात को गली में शोर-शराबा सुनकर पति की आंख खुल गई….!
उसने घर के बाहर निकल कर लोगों से पूछा- क्या हुआ है…..?
कुछ लोगों ने उससे कहा- सावधान रहना, पानी में जहर है…..!
यह सुनकर पति फटाफट वापस घर आ गया…..

पत्नी ने पूछा- गली में इतना शोर-शराबा क्यों है, क्या हुआ है…..?
पति- कुछ नहीं हुआ है, फालतू लोग हैं……
तू पानी पीके के चुपचाप सो जा…..!!

 

बहु के फस्ट अफेयर की बात सुनने के बाद….
ससुर ने बहु को खूब पीटा….!
दूसरे अफेयर की बात पता चली तो….
पति ने खूब पीटा…..!
पर हर बार सास चुप रही क्योंकि “सास भी कभी बहु थी”

 

सगाई के बाद लड़की लड़के से कहती है…..
लड़की- अब लड़कियों को देखना बंद करो…..!
लड़का- ओह, क्या मतलब है….?
लड़की- इधर-उधर देखना बंद करो….!
लड़का- मैं खाना खाने आया हूं तो….
इसका मतलब यह नहीं…. कि मैं मेनू नहीं देख सकता…..!!

 

संता की बीवी एकदम काली थी…..
एक दिन उसने लाल रंग की साड़ी पहनी और संता से पूछा-
बीवी- मैं कैसी लग रही हूं…..?
संता- ऐसा लग रहा है जैसे काजल की फैक्ट्री में….
आग लग गयी है…..!
अब तक संता हॉस्पिटल में है…..!!

पति से लड़ाई करने के बाद पत्नी ने कहा….
पत्नी- मैं मायके जा रही हूं…..
और वहां जाकर तलाक के…..
लिए मुकदमा दायर कर करूंगी….!
पति- चल हट, अब ऐसी झूठी-झूठी और मीठी-मीठी बातें…..
करके रिझाने की कोशिश मत कर…..!!

By Akash