आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

पप्पू घूमने के लिए घर से बाहर जा रहा था….
रास्ते में उस पर एक चिड़िया ने बीठ कर दी….
पप्पू- भगवान का लाख लाख शुक्र है,
कि उसने गाय और भैंसों को उड़ना नहीं सिखाया….!!

लड़के का पिता अपने लड़के को बेदम मार रहा था….
पड़ोसी- क्यों मार रहे हो इतना, क्या हुआ….?
लड़के का पिता- कल सुबह इसका स्कूल का रिजल्ट आने वाला है….
पड़ोसी- लेकिन आज क्यों मार रहे हो….?
लड़के का पिता- भाई मैं कल अपने गांव जा रहा हूं…!!

 

बीवी मंदिर गयी और मन्नत का धागा बांधने के लिए हाथ उठाये…
फिर कुछ सोच कर मन्नत का धागा बांधे बिना ही हाथ नीचे कर लिये…!
पति: ये क्या? मन्नत नही मांगी…?
पत्नी: मांगने ही लगी थी कि ईश्वर आपकी
तमाम मुश्किलें दूर कर दे….
फिर सोचा कहीं मैं ही न निपट जाऊं….!!

 

शराबी (डॉक्टर से)- आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो, क्या….?
डॉक्टर- हां क्यों नही….
शराबी- तो पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है,
प्लीज छुड़वा दो….!!

मम्मी अपने बच्चों से- जो मेरी सारी बात मानेगा और जरा सा भी
उल्टा जवाब नही देगा उसको मैं गिफ्ट दूंगी…!
बच्चे- लो कर लो बात इस तरह, तो सारे गिफ्ट पापा ही ले जाएंगे…!!

 

एक बार एक औरत का पति मर जाता है तो,
वह बीमा कंपनी के दफ्तर में अपने पति के बीमा की रकम लेने पहुँचती है और
वहां बैठे मैनेजर से कहती है….
महिला- मैनेजर साहब, मेरे पति गुजर गए हैं और
अब मुझे उनकी बीमा की जमा की हुई रकम चाहिए….!

महिला की बात सुन मैनेजर जवाब देता है…
मैनेजर- ओह मुझे यह सुन कर बड़ा दुःख हुआ कि…
तभी अचानक मैनेजर की बात को बीच में ही काटते हुए महिला बोली…
महिला- जरूर हो रहा होगा, क्योंकि हर जगह मर्दों का यही हाल है,
जब भी औरत को चार पैसे का फायदा होने लगता है तो उन्हें बड़ा दुःख होता है…..!!

 

पप्पू साइकिल से जा रहा था….
अचानक एक लड़की से भिड़ गया….
लड़की- घंटी नहीं मार सकता था बे….?
पप्पू- अबे, मैंने पूरी साइकिल मार दी….
अब क्या घंटी अलग से मारूं…..??

हम गए थे उसके घर लाल गुलाब ले कर….
ये कहने कि, ‘तू आपन दिल हमरा के देबू का?’
पर उसकी मम्मी ने खोला दरवाजा और हम
घबरा के बोले- ए चाची, दूई रुपया में
गुलाब का फूल लेबू का….??

औरत- बाबा जी मैं अपने पति से बहुत परेशान हूं….
रोज रात को न जाने कहां जाते है और फिर सुबह ही वापिस आते हैं….!
बाबा जी- सुंदरी, पहले यह साफ करो
कि यह समस्या है या आमंत्रण….??

सुहागरात को पति ने पत्नी से कहा….
पति- आज मुझे वह सब चाहिए, जिसका मैं हकदार हूं….!
यह सुनते ही पत्नी ने पति को थप्पड़ दे दिया….
आदमी की आंखों में आंसू आ गए….
बोला कितनी वफादार बीवी मिली है….!!

 

By Akash