हंसने-मुस्कुराने से आप हमेशा खुश रहते हैं। हंसने से आपके आसपास का माहौल पॉजिटिव बना रहता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव दूर रहने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इससे आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। काम के दबाव में भी कई बार जोक्स और चुटकुले चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन कई मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।

पत्नी- अरे देखा नहीं भूकंप से चारपाई से मैं नीचे गिर गई थी।
पति- क्यों झूठ बोल रही हो…
तू गिरी है इसी वजह से तो भूकंप आया है
पति की ये बात सुनकर पत्नी किया कुछ ऐसा कि फिर तो जलजला ही आ गया।

जीजा- साली जी आप तो अपनी बहन से भी सुंदर हो
साली- जीजा जी आप बड़े वो हैं..!
जीजा- अच्छा यह बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो, आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली- फोटोशॉप…
जीजा जी हो गए बेहोश..

पप्पू :- भगवान लड़कियां हमेशा प्यारी होती हैं पर बीवी क्यों इतनी खतरनाक होती है?
भगवान :- क्योंकि लड़कियां मैं बनाता हूं और उन्हें बीवी तुम बनाते हो,
इसलिए तुम्हारी समस्या है अब तुम ही झेलो
भगवान की बात सुनकर पप्पू सन्न रह गया।

बाप बेटे ने मिलकर बड़ी मुश्किल से,
सास बहु का झगड़ा शांत करवाया।
तभी बच्चे ने नानी को आते देखा और चिलाया,
तीसरी लहर आ गई,,
तीसरी लहर आ गई।

जीजा जी – न्यूटन का नियम बताओ..
साली- पूरी लाइन तो याद नहीं,, लास्ट का याद है
जीजा जी- चलो लास्ट का ही सुनाओ
साली : …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं..

साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो।
जीजा – नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?

पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है…
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 5,50000 रुपये देना, सहेलियों के साथ सिंगापुर घूमने जाना है
फिर क्या था पति बेहोश

डॉक्टर – कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज – जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर – बहुत बढ़िया… और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज – जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है।
तो फिर पानी क्यों नहीं।

सोनू – यार मेरे पापा दिन प्रति दिन,
KBC के अमिताभ बच्चन बनते जा रहे हैं।
मोनू – वह कैसे?
सोनू – उनसे जब भी पैसे मांगो कहते हैं,
क्या करोगे इतनी धनराशि का?

By Akash