हिंदी सिनेमा जगत के एवरग्रीन अभिनेता और सुपरस्टार देवानंद अपने जमाने के सबसे पॉपुलर और सबसे लोकप्रिय अभिनेता थे और  देवानंद अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी बेहतरीन अभिनय से लोगों को अपना मुरीद बनाया था| देवानंद आज भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज  आज भी अपनी बेहतरीन अदाकारी और  अपने शानदार व्यक्तित्व की वजह से देवानंद आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है  और वो  हमेशा ही अपनी फिल्मों की वजह से इस दुनिया में अमर रहेंगे|

सुपरस्टार देवानंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद है  और वही देवानंद अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपने शानदार स्टाइल के  लिए भी जाने जाते थे और उनका ड्रेसिंग स्टाइल लोगों के बीच बेहद पॉपुलर रहा है और  अपने जमाने में देवानंद बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश अभिनेता के रूप में भी जाने जाते थे|देवानंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में एक  साधारण से परिवार में हुआ था और देवानंद ने अपनी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में  एक बड़ा मुकाम हासिल किए थे |

देवानंद अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपने पहनावे के लिए भी काफी मशहूर थे और वही लड़कियों के बीच देवानंद का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता था और  देवानंद की एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थी और वही उस जमाने में देवानंद   इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेता के रूप में जाने जाते थे| आज हम आपको देवानंद से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा बताने वाले है  जो कि अपने आप में ही बेहद खास है तो आइए जानते हैं

बॉलीवुड के सुपरस्टार देवानंद  की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब  अभिनेता की फिल्म “काला पानी”  रिलीज हुई थी उस वक्त देवानंद के एक प्रशंसक ने उन्हें याद कर मौत को गले लगा लिया था और देवानंद के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि देवानंद की एक झलक पाने के लिए  लड़कियां बिल्डिंग तक से छलांग लगा देती थी|

जानिए क्यों बंद किया देव आनंद ने पब्लिक में ब्लैक कोट में जाना

खबरों के अनुसार देवानंद को ब्लैक कोर्ट में  बेहद पसंद किया जाता था और वही पब्लिक में देवानंद को ब्लैक कोर्ट में देखकर उनके  फैंस के साथ लगातार इस तरह की  घटनाएं  बढ़ने लगी थी और यह देख कर देवानंद खुद ही ब्लैक कोट पहनना बंद कर दिया था और वही कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मुंबई की एक कोर्ट ने देवानंद को  पब्लिक प्लेस पर ब्लैक कोट ना पहनने की  सलाह दी दे डाली थी|

देव आनंद के ड्रेसिंग स्टाइल

उन दिनों देवानंद का ड्रेसिंग सेंस लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका था और उनके फैंस देवानंद के ड्रेसिंग स्टाइल को बेहद पसंद करते थे और उन्हें बहुत ज्यादा कॉपी भी करने लगे थे| और वही   देवानंद साहब को ब्लैक कोर्ट में देखकर लड़कियां तो उन पर मानो  फिदा सी हो जाती थी  और  उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर जाने को तैयार रहती थी|

20 साल की जीनत से हुआ देव आनन्द को प्यार

बात करें देवानंद के लव लाइफ तो  देवानंद जब फिल्म “हरे राम हरे कृष्णा”  की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त उन्हें अपनी को-स्टार जीनत अमान से  प्यार हो गया था और उस वक्त देवानंद की उम्र जहां 48 साल थी तो वही जीनत अमान की उम्र महज 20 साल थी और वही जीनत अमान को देवानंद के इस प्यार के बारे में  पता नहीं था और वही देवानंद ने भी जीनत अमान से कभी भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया था लेकिन अपनी ऑटो बायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में देवानंद ने  अपने इस प्यार के बारे में लिखा था|

देव आनंद के फिल्मी दुनिया में कदम

बात करें देवानंद के फिल्मी कैरियर की तो देवानंद ने फिल्म हम एक हैं से  बॉलीवुड में डेब्यू किए थे और इसके बाद देवानंद  जिद्दी , बाजी , मुनीम जी, दुश्मन, कालाबाजार, सीआईडी, पेइंग गेस्ट, गैम्बलर, तेरे घर के सामने, कालापानी जैसी  कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में अभिनय किया और लंबे समय तक देवानंद फिल्म इंडस्ट्री पर राज किये थे |

By Anisha